फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Youth Dialogue in Sehore: 10,000+ Youngsters Raise Questions on Jobs, Education and Roads

सीहोर: दस हजार युवाओं की आवाज बना युवा संवाद, रोजगार, शिक्षा, सड़क-पानी और बस किराये पर उठे सवाल

Sat, 19 Sep 2026 08:09 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 08:09 PM IST
Youth Dialogue in Sehore: 10,000+ Youngsters Raise Questions on Jobs, Education and Roads
सीहोर के लीसा टॉकीज मैदान शनिवार को उस समय युवाओं की ऊर्जा और उम्मीदों से सराबोर हो उठा, जब युवा संवाद सम्मेलन में सीहोर विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से हजारों युवा पहुंचे। वाटरप्रूफ डोम से लेकर मैदान के बाहर तक युवाओं की भीड़ नजर आई। सम्मेलन में युवाओं ने बिना झिझक अपनी समस्याएं और सुझाव सामने रखे तथा विधायक सुदेश राय ने मंच से उनके सवालों के जवाब दिए।

दीप प्रज्वलन से हुआ युवा संवाद का शुभारंभ
युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ शिव महापुराण कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता अखिलेंद्र मिश्र, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय, श्रीमती अरुणा राय, साहित्यकार पंकज पुरोहित, युवा भाजपा नेता राजकुमार ‘रिंकू’ जायसवाल और रांझा राय ने मां सरस्वती एवं भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया। धार्मिक वातावरण और युवाओं की ऊर्जा के बीच कार्यक्रम ने संवाद का रूप लिया।

फूलों की बारिश से हुआ अतिथियों का स्वागत
सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे युवाओं ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। जेसीबी से पुष्पवर्षा कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया। पूरे परिसर में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। युवाओं ने फूलमालाएं पहनाकर और गुलदस्ते भेंट कर युवा भाजपा नेता राजकुमार ‘रिंकू’ जायसवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।

कुर्सियां कम पड़ीं, बाहर भी खड़े रहे युवा
युवा संवाद सम्मेलन में युवाओं की संख्या इतनी अधिक रही कि पंडाल में रखी कुर्सियां भी कम पड़ गईं। बड़ी संख्या में युवा वाटरप्रूफ डोम के बाहर खड़े होकर कार्यक्रम सुनते नजर आए। सीहोर, श्यामपुर, दोराहा, अहमदपुर, चरनाल, बरखेड़ा, चांदबढ़ सहित ग्रामीण अंचलों से युवा बस, कार और बाइक से पहुंचे। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में दस हजार से अधिक युवा शामिल हुए।

पढे़ं:  'भ्रष्ट परीक्षा व्यवस्था का खामियाजा बच्चे भुगत रहे', राहुल के भाषण की पांच बड़ी बातें


युवाओं ने पूछा-स्थानीय रोजगार का रास्ता कैसे बनेगा?
टॉक शो के दौरान युवाओं ने रोजगार को लेकर सीधे सवाल किए। युवाओं ने पूछा कि क्या सीहोर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं और स्थानीय कंपनियों को सीधे जोड़ने के लिए स्थानीय रोजगार पोर्टल बनाया जा सकता है। साथ ही हर वर्ष युवाओं की ‘स्किल मैपिंग’ कर यह पता लगाने की मांग की गई कि किस युवा के पास कौन-सी योग्यता और कौशल है तथा उसे किस प्रकार के रोजगार से जोड़ा जा सकता है।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग और लाइब्रेरी की मांग
युवाओं ने उच्च स्तर की सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए सीहोर में निःशुल्क कोचिंग और टेस्ट सीरीज की स्थायी व्यवस्था की मांग रखी। युवाओं ने कहा कि शहर में ऐसी अच्छी लाइब्रेरी हो, जहां विद्यार्थी शांत वातावरण में बैठकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। यह मांग केवल सुविधाओं की नहीं, बल्कि अपने भविष्य को संवारने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की थी।

पुलिस वेरिफिकेशन और छात्राओं के बस किराये का मुद्दा उठा
युवाओं ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान परेशानी होती है और कई बार कोतवाली के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से स्कूल-कॉलेज आने वाली छात्राओं के बस किराये का मुद्दा भी उठाया गया। युवाओं ने स्कूल या कॉलेज आईडी कार्ड दिखाने पर बस किराये में छूट की व्यवस्था कराने की मांग की।

पीजी कॉलेज मैदान में पानी और वॉशरूम की मांग
युवाओं ने बताया कि पीजी कॉलेज मैदान में बड़ी संख्या में बच्चे पुलिस और मिलिट्री भर्ती के लिए फिजिकल ट्रेनिंग करते हैं। यहां पीने के पानी और वॉशरूम की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से विशेषकर छात्राओं को परेशानी होती है। युवाओं ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग विधायक के सामने रखी।

श्यामपुर सड़क को लेकर भी पूछा सवाल
युवा संवाद में श्यामपुर मार्ग की खराब सड़क का मुद्दा भी सामने आया। युवाओं ने कहा कि सड़क खराब होने से गांवों से सीहोर आने-जाने वाले विद्यार्थियों और युवाओं को परेशानी होती है। इस पर विधायक सुदेश राय ने बताया कि श्यामपुर सड़क को फोरलेन बनाने की योजना है और उसका वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है। उन्होंने कहा कि जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।

हर महीने युवाओं से संवाद की मांग
युवाओं ने विधायक से यह भी पूछा कि क्या महीने में एक दिन ऐसा निर्धारित किया जा सकता है, जब युवा सीधे उनसे मिलकर अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकें। इसके अलावा डिजिटल सेवाओं से संबंधित निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की मांग भी की गई, ताकि युवा मूल निवासी प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार अपडेट सहित विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें।

रोजगार मेले और करियर काउंसलिंग की भी मांग
युवाओं ने हर वर्ष बड़े स्तर पर करियर एवं रोजगार मेला आयोजित करने का सुझाव दिया। इसमें स्थानीय कंपनियों को बुलाकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा विशेषज्ञों के माध्यम से करियर काउंसलिंग कराने की मांग रखी गई। युवाओं ने ‘हनुमान अंश’ फिल्म को निःशुल्क दिखाने का सवाल भी रखा।

विधायक ने दिया रोजगार और शिक्षा पर काम का भरोसा
विधायक सुदेश राय ने युवाओं के सवालों और सुझावों पर कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए स्थानीय रोजगार पोर्टल बनाने का प्रयास किया जाएगा। स्किल मैपिंग के लिए भी विशेष व्यवस्था करने की बात कही। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग, टेस्ट सीरीज और बेहतर लाइब्रेरी की व्यवस्था के प्रयास का आश्वासन दिया।

पुलिस और छात्राओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन
पुलिस वेरिफिकेशन से जुड़ी समस्या के संबंध में विधायक ने जिला पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर समाधान निकालने की बात कही। छात्राओं के बस किराये में राहत के सवाल पर उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से चर्चा करने का आश्वासन दिया।

फिजिकल ट्रेनिंग करने वाले युवाओं को मिलेगी सुविधा
पीजी कॉलेज मैदान में पुलिस और मिलिट्री भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए पेयजल और वॉशरूम की व्यवस्था कराने की बात भी विधायक ने कही। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है, क्योंकि यही युवा आने वाले समय में सीहोर और प्रदेश का भविष्य तैयार करेंगे।

अतिथियों ने युवाओं को किया प्रेरित
युवा संवाद सम्मेलन को पंडित प्रदीप मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, फिल्म अभिनेता अखिलेंद्र मिश्र और विधायक सुदेश राय सहित अन्य अतिथियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली युवाओं का शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान भी किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

यूपीआई मॉडल को दुनिया ने अपनाया लेकिन व्यापारी नाराज, रोहतक में अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में हुई चर्चा

19 Sep 2026

हिंदू समाज के सशक्त होने से राष्ट्र होगा मजबूत, मनोज गुप्ता ने संगोष्ठी में कही ये बात

19 Sep 2026

नारनौल में कम बारिश से बाजरे की फसल खराब, किसानों ने मांगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा

Video: दिल्ली सीएम रेखा का पंजाब दौरा, फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

19 Sep 2026

बहराइच के सुजौली में तेंदुए ने घर में घुसकर ग्रामीण पर किया हमला, हालत गंभीर

19 Sep 2026
विज्ञापन

बेंच नहीं तो वोट नहीं! हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ कचहरी में वकीलों का प्रदर्शन

19 Sep 2026

अंबेडकरनगर में 49 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट और एक्सरे टेक्नीशियन को मिला नियुक्ति पत्र

19 Sep 2026
विज्ञापन

एबीवीपी और समाजवादी छात्र सभा के बीच तकरार से सियासी पारा गर्म, रायबरेली आएंगे अखिलेश

19 Sep 2026

VIDEO: आगरा कैंट पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

19 Sep 2026

VIDEO: अछनेरा में चलाया टिकट चेकिंग अभियान, 22 यात्रियों से 14515 रुपये जुर्माना वसूला

19 Sep 2026

VIDEO: त्योहार से पहले ट्रेनों में नो बुकिंग, बढ़ती वेटिंग ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

19 Sep 2026

VIDEO: ट्रेन के इंतजार में भूख की नहीं रहेगी चिंता, आगरा कैंट-ईदगाह पर एक नवंबर से शुरू होगी फूड वैन

19 Sep 2026

VIDEO: आगरा के यात्री देख सकेंगे पिंक और ब्लू सिटी के खूबसूरत नजारे, कर सकेंगे संगम स्नान

19 Sep 2026

दीपका विस्तार के लिए अस्पताल पर चला बुलडोजर: भड़के ग्रामीणों ने एसईसीएल जीएम ऑफिस में जड़ दिया ताला

19 Sep 2026

जालंधर में कांग्रेस का प्रदर्शन: यूपीआई (एमडीआर) के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते समय पार्टी का झंडा भी जला, पंजाब सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

19 Sep 2026

फरीदकोट में अज्ञात व्यक्ति के सिर पर वार करके हत्या,सड़क किनारे मिला शव,जांच कर रही है पुलिस

कानपुर: ग्रीन पार्क में फुटबॉल का रोमांच, बारिश ने रोका मुकाबलों का सिलसिला

19 Sep 2026

हांसी में खेत-खलिहान योजना के तहत 1.65 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन

19 Sep 2026

बाबा ब्रह्म दास महाराज ने पहली बॉल खुद खेलकर किया नशामुक्ति सेना की क्रिकेट लीग का शुभारंभ, युवाओं को नशे से दूर रखने का दिया संदेश

19 Sep 2026

शिमला: छत्तर सिंह ठाकुर बोले- 21 सितंबर को पेपर लीक मुद्दे पर होगा युकां का बड़ा सम्मेलन

19 Sep 2026

उरई के तीतरा खलीलपुर में दबंगों की गुंडई, जनरल स्टोर में घुसकर दुकानदार से मारपीट

19 Sep 2026

जालंधर में घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने की लूट, महिला को बनया बंधक

19 Sep 2026

चंबा: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

19 Sep 2026

मेरठ में सूर्यकिरण एयरोबेटिक शो पर बोले स्क्वाड्रन लीडर तुषार शर्मा- मेरठवासियों से मिला भरपूर प्यार, स्कूली बच्चे हुए मोटिवेट

19 Sep 2026

जौनपुर में चोरों ने लाखों का आभूषण किया पार

19 Sep 2026

काशी में राधाष्टमी की धूम, हरे कृष्ण हरे राम सोसाइटी की आरती में जमकर झूमे श्रद्धालु

19 Sep 2026

झज्जर का प्रगतिशील किसान; खारे पानी से प्रभावित जमीन में उगाई खुशहाली, झींगा पालन ने बदली श्यामपाल की जिंदगी

VIDEO: आगरा में पानी के लिए हंगामा... मेट्रो के पुल पर चढ़ा युवक, कूदने की धमकी; एमजी रोड पर लगा जाम

19 Sep 2026

जालंधर-लुधियाना हाईवे पर गन पॉइंट पर लूट, ड्राइवर से 50 हजार रुपए और मोबाइल छीना

19 Sep 2026

वीडियो: राम लीला मैदान में 51 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ने में टीमें रहीं नाकाम, वैश्य महासभा के आयोजन में उमड़ी भीड़

19 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed