फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Grand Ganesh Utsav Celebrations in Ujjain: 5.51 Lakh Modaks Offered Alongside a Strong Eco-Protection Message

उज्जैन में गणेश उत्सव की धूम: सिद्धिविनायक को 5.51 लाख मोदक का भोग, दिया गया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश

Mon, 14 Sep 2026 05:03 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Grand Ganesh Utsav Celebrations in Ujjain: 5.51 Lakh Modaks Offered Alongside a Strong Eco-Protection Message
गणेशजी को लगा लाखों मोदक का भोग - फोटो : अमर उजाला

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में गणेश उत्सव की अद्भुत छटा देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां ऐतिहासिक सिद्धिविनायक मंदिर में 5.51 लाख मोदक का भव्य महाभोग लगाया गया, वहीं दूसरी ओर लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव समिति ने 250 मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बांटकर इको-फ्रेंडली गणेश उत्सव की अनूठी मिसाल पेश की है।

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर को स्वर्ण मंदिर की तर्ज पर भव्य रूप से सजाया गया। सुबह भगवान का पंचामृत अभिषेक कर मनमोहक शृंगार हुआ और उन्हें स्वर्ण आभूषण धारण कराए गए। इस अवसर पर भगवान को 5,51,000 मोदक लड्डुओं का महाभोग अर्पित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव यादव ने कार्यक्रम में शिरकत कर महाआरती की और श्रद्धालुओं को मोदक का प्रसाद बांटा। राजा भरथरी द्वारा स्थापित और रक्षासूत्र (मौली धागे) की मान्यता के लिए प्रसिद्ध इस ऐतिहासिक मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी के तलाक को मिली अदालती मंजूरी, पांच साल से रह रहे थे अलग
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Grand Ganesh Utsav Celebrations in Ujjain: 5.51 Lakh Modaks Offered Alongside a Strong Eco-Protection Message
निशुल्क बांटी गईं मिट्टी की मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला
शिप्रा नदी को बचाने की पहल
उत्सव के इस उल्लास के बीच पर्यावरण और पवित्र नदियों के संरक्षण की बड़ी मुहिम भी देखने को मिली। लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव समिति द्वारा वर्ष 2014 से चलाए जा रहे अभियान के तहत इस वर्ष भी 250 मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं निःशुल्क वितरित की गईं। समिति का लक्ष्य प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) की मूर्तियों से शिप्रा नदी को होने वाले जल प्रदूषण से बचाना है। कार्यक्रम के दौरान उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश पांचाल और भाजपा नेत्री सोनल अजय जोशी ने समिति की सराहना करते हुए कहा कि नदियां हमारी जीवनदायिनी हैं। सनातन परंपरा में मिट्टी के पूजन का विशेष महत्व है, इसलिए हर घर में 'माटी के गणेश' विराजमान होने चाहिए। उज्जैन में श्रद्धा, परंपरा और पर्यावरण की इस अनोखी जुगलबंदी की पूरे शहर में खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed