फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News: Crocodile seen in a field in Budhni, panic in the area

Sehore News: बुधनी में फिर दिखा मगरमच्छ, खेत में जाने से डर रहे लोग, वन विभाग अलर्ट

Sat, 06 Sep 2025 07:44 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 06 Sep 2025 07:44 PM IST
Sehore News: Crocodile seen in a field in Budhni, panic in the area
सीहोर जिले की बुधनी में शनिवार दोपहर लगभग एक बजे नगर की वीआईपी कॉलोनी से लगे खेत में मगरमच्छ दिखने से एक बार फिर क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। खेत में मौजूद लोगों ने जब मगरमच्छ को देखा तो तुरंत वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय नागरिकों में भय का वातावरण फैल गया और फौरन फॉरेस्ट एसडीओ सुकृति ओसवाल को सूचना दी गई। उन्होंने रेंज ऑफिसर को निर्देश देकर वन अमले को मौके पर तैनात कर निगरानी रखने को कहा।

पहले भी हो चुका हादसा
यह वही क्षेत्र है जहां कुछ समय पूर्व भी मगरमच्छ देखा गया था। उस दौरान लगातार कई दिनों तक वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। उस दौरान मगरमच्छ ने लोगों को खूब छकाया था। यहां तक कि सड़क पार करते समय एक बाइक सवार युवक मगर को देखकर घबरा गया और गिरकर घायल हो गया था। घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में मगर के प्रति भय गहराया हुआ था।

ये भी पढ़ें- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- अमेरिका से कोई समझौता नहीं, किसानों का हित सर्वोपरि

स्थानीय लोगों में बढ़ी दहशत
शनिवार को फिर से मगरमच्छ दिखने के बाद रहवासियों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र मुख्य मार्ग के नजदीक है और यहां दिन-रात लोगों की आवाजाही बनी रहती है। रात के समय अक्सर महिलाएं और बच्चे भी टहलने निकलते हैं। ऐसे में खेत और आसपास के क्षेत्र में मगरमच्छ का होना खतरे का संकेत है। लोग लगातार वन विभाग से मगर को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

वन विभाग की कार्रवाई
इस मामले में फॉरेस्ट ऑफिसर राजित द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को खेत में मगर दिखने की जानकारी मिलते ही विभाग की टीम को निगरानी पर लगाया गया है। जल्द ही मगर को पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे। विभाग ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और मगर दिखने पर तुरंत सूचना दें। फिलहाल क्षेत्र में वन विभाग का अमला सक्रिय है और मगर की लोकेशन ट्रैक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हरदोई में करंट की चपेट में आकर ससुर और बहू की दर्दनाक मौत

06 Sep 2025

ईद मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर राजोरी मे निकाली गई रैली

06 Sep 2025

रियासी में गणेश उत्सव का भव्य समापन, जयघोष के साथ हुआ प्रतिमा विसर्जन

06 Sep 2025

श्री रघुनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का समापन; पालना उतारने की रस्म निभाई गई

06 Sep 2025

राजोरी में निकला भव्य जुलूस, ईदगाह मैदान में दी गई भाईचारे की सीख

06 Sep 2025
विज्ञापन

कठुआ डीसी ने रावी नदी किनारे बहाली कार्यों का लिया जायजा, प्रशासन सतर्क

06 Sep 2025

अलीगढ़ में पीईटी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में हुई देरी, अभ्यर्थियों को हाथ लगी निराशा, बोले यह

06 Sep 2025
विज्ञापन

गणेश नगर में बाढ़ से गिरा मकान, प्रभावित परिवार ने प्रशासन से मांगी राहत

06 Sep 2025

रियासी में ईद-ए-मिलाद पर निकली भव्य रैली, दिया गया शांति और भाईचारे का संदेश

06 Sep 2025

उधमपुर में मजदूर यूनियन का प्रदर्शन, बाढ़ प्रभावित श्रमिकों के लिए मांगी 5000 की राहत

06 Sep 2025

कठुआ में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस, दी गई अमन और भाईचारे की सीख

06 Sep 2025

Solan: न्यू कथेड़ में धंस गई जमीन, एचटी लाइन को भी खतरा

06 Sep 2025

Bhagwant Mann News: अभी अस्पताल में रहेंगे सीएम भगवंत मान, स्वास्थय में हो रहा सुधार

अलीगढ़ के नौरंगाबाद में गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर जाते श्रद्धालु

06 Sep 2025

VIDEO: वृंदावन की गलियों में बह रही यमुना...वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

06 Sep 2025

अंबाला में फिर से तेज बारिश शुरू

06 Sep 2025

नारनौल में बसीरपुर में लिंगानुपात सुधार के लिए निकाली रैली

VIDEO: कैलाश गांव में बाढ़ का कहर, 15 घरों में घुसा पानी...लोग घर छोड़ने को मजबूर

06 Sep 2025

VIDEO: पीईटी परीक्षा...कैसा आया प्रश्नपत्र, जानें क्या बोले अभ्यर्थी

06 Sep 2025

VIDEO: डरा रहा यमुना का रौद्र रूप...मोक्षधाम का हुआ ये हाल

06 Sep 2025

सर्किट हाउस में आयोजित हुई भाजपा की संगठनात्मक बैठक

06 Sep 2025

गुरुग्राम: नगर निगम के पार्क पर लोगों ने किया अतिक्रमण, सुंदरीकरण सवालों के घेरे में

06 Sep 2025

गुरुग्राम वालों गुड न्यूज: सेंट्रल पेरिफेरल रोड पर मरम्मत का काम होगा शुरू, जाम से मिलेगी राहत

06 Sep 2025

कानपुर के गोविंद नगर में गणेश महोत्सव, 1008 दीपों की महाआरती व डांडिया कार्यक्रम

06 Sep 2025

लखनऊ में पहले पाली की पीईटी परीक्षा संपन्न, अभ्यर्थियों ने साझा किए अनुभव

06 Sep 2025

VIDEO: यमुना हुई विकराल...एक्सप्रेसवे से वृंदावन वाला मार्ग हुआ जलमग्न, चार फीट तक भरा पानी

06 Sep 2025

PET परीक्षा के बाद निकले अभ्यर्थी, सड़क पर लगा जाम- 49 केंद्रों पर थी परिक्षाएं

06 Sep 2025

VIDEO: कान्हा के चरणों को छूने को आतुर यमुना...रौद्र रूप देख सहमे लोग

06 Sep 2025

लखनऊ में पुस्तक मेले में नवसृजन साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्था ने आयोजित किया काव्य पाठ

06 Sep 2025

ड्रोन को लेकर ग्रामीणों में उहापोह, पहुंचे थाने

06 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed