फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Agriculture Minister said there will be no compromise with America at the cost of farmers

MP News: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- अमेरिका से कोई समझौता नहीं, किसानों का हित सर्वोपरि

Sat, 06 Sep 2025 06:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 06 Sep 2025 06:18 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाने और रूस से तेल खरीद पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव आया है। विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए चौहान ने कहा कि भारत अपने फैसले खुद लेता है और देशहित से समझौता नहीं होगा।

विज्ञापन
MP News: Agriculture Minister said there will be no compromise with America at the cost of farmers
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में किसानों को हित की बात करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर कृषि उपज आयात के संबंध में अमेरिका के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि किसानों की कीमत पर कोई समझौता नहीं होगा। उनके हितों की रक्षा की जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते उस समय तनावपूर्ण हो गए जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामानों पर टैरिफ को दोगुना कर 50 प्रतिशत कर दिया, जिसमें भारत द्वारा रूस से कच्चा तेल खरीदने के बाद 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी शामिल था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सीएम ने क्षतिग्रस्त फसलों के लिए 17500 किसानों के खातों में 20 करोड़ की राहत राशि ट्रांसफर की

सवालों का जवाब देते हुए चौहान ने विपक्ष के इस आरोप को खारिज कर दिया कि ट्रंप की टैरिफ नीति के कारण जीएसटी ढांचे में बदलाव करना पड़ा। उन्होंने कहा कि विपक्ष भारत में होने वाले हर अच्छे काम के पीछे ट्रंप को देखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को दिखा दिया है कि देश का हित उनके लिए सर्वोपरि है और इस पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि हमारे किसानों, मुर्गीपालकों, मछुआरों और गरीबों के हितों की रक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत अपने फैसले खुद लेता है। 25 अगस्त को चौहान ने यहां एक समारोह में कहा था कि सरकार ने भारतीय किसानों के हित में अमेरिकी कृषि उपज के आयात की अनुमति देने की मांग का विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed