Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Paddy Crop Fails to Produce Grains After 140 Days, Farmer Alleges Seed Quality Issues

सीहोर: 140 दिन बाद भी नहीं निकलीं धान की बालियां, प्रमाणित बीज के धोखे से बर्बाद हुई फसल, मंत्री तक गुहार

Tue, 10 Nov 2026 06:10 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2026 06:10 PM IST
Sehore: Paddy Crop Fails to Produce Grains After 140 Days, Farmer Alleges Seed Quality Issues
खेत में लहलहाती धान की फसल देखकर जिस किसान को अच्छी पैदावार और आर्थिक मजबूती  उम्मीद थी, आज वही खेत उसकी चिंता और बेबसी की कहानी बयां कर रहा है। 120 दिन में फसल तैयार होने का भरोसा देकर बेचे गए प्रमाणित बीज से 140 दिन बाद भी धान की बालियां नहीं निकलीं। 300 किलो बीज, 15 हजार रुपये की खरीद और महीनों की मेहनत के बावजूद खेत में फसल बांझ जैसी खड़ी है। अब किसान के सामने खरीफ की पूरी उपज गंवाने के साथ रबी की बोवनी प्रभावित होने का खतरा भी मंडरा रहा है। मामला रेहटी तहसील के ग्राम गेंहूंखेड़ा का है, जहां IFFDC कंपनी की MTU-7029 किस्म के बीज की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। किसान ने कृषि मंत्री तक शिकायत पहुंचाकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई और नुकसान के मुआवजे की मांग की है।

पूरी मेहनत पर फिरा पानी
ग्राम गेंहूंखेड़ा निवासी किसान ओमप्रकाश चौहान ने 22 जून को रेहटी स्थित चौहान कृषि सेवा केंद्र से IFFDC कंपनी की MTU-7029 किस्म का 300 किलो धान बीज खरीदा था। इसके लिए किसान ने 15 हजार रुपये चुकाए। बीज खरीद का बिल क्रमांक 129 भी उसके पास मौजूद है। किसान का कहना है कि दुकानदार ने इस किस्म की जानकारी देते हुए करीब 120 दिन में फसल तैयार होने का भरोसा दिलाया था। इसी आधार पर उसने खेत में बोवनी की और फसल से बेहतर उत्पादन की उम्मीद लगाई।

पैकेट पर प्रमाणित बीज का दावा
किसान के पास मौजूद बीज पैकेट पर कंपनी का नाम IFFDC और किस्म MTU-7029 दर्ज है। पैकेट पर इसे Certified Seed यानी प्रमाणित बीज बताया गया है। इसकी पैकिंग मई 2026 में हुई थी। प्रत्येक पैकेट का वजन 30 किलो और अधिकतम विक्रय मूल्य 1950 रुपये अंकित है। पैकेट पर लॉट नंबर RNV-25-12-194-43 भी दर्ज है। अब यही लॉट नंबर जांच के लिहाज से अहम हो सकता है। सवाल यह है कि प्रमाणित बीज के दावे के बावजूद फसल में बालियां नहीं आने की स्थिति क्यों बनी?

140 दिन बाद भी खेत में बालियों का इंतजार
किसान ओमप्रकाश चौहान के मुताबिक बीज की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी फसल में बालियां नहीं आईं। 140 दिन से अधिक समय गुजरने के बावजूद खेत में धान की फसल बिना बालियों के खड़ी है। किसान का आरोप है कि बीज खरीदते समय जो भरोसा दिया गया था, वह पूरी तरह गलत साबित हुआ। खाद, दवा, सिंचाई, मजदूरी और खेती की तैयारी पर किया गया खर्च भी अब डूबता नजर आ रहा है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि खरीफ की फसल हाथ से निकलने के साथ रबी की बोवनी का समय भी प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: रायसेन: पैरों पर चलकर आई थी अस्पताल, प्रसूता की मौत के बाद मचा बवाल, ड्यूटी डॉक्टर पर निजी प्रैक्टिस के आरोप

कंपनी का संपर्क नंबर भी बंद
किसान का आरोप है कि उसने दुकानदार और कंपनी को फसल की स्थिति से अवगत कराया लेकिन करीब 20 दिनों से उसे जांच के नाम पर टालमटोल किया जा रहा है। कंपनी का पक्ष जानने के लिए IFFDC से संपर्क करने की कोशिश भी की गई, लेकिन उपलब्ध संपर्क नंबर बंद मिला। ऐसे में कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब किसान को इंतजार है कि उसकी शिकायत पर वास्तव में कार्रवाई कब होगी।

तकनीकी जांच से खुलेगा राज
फसल में बालियां नहीं आने के पीछे बीज की गुणवत्ता, किस्म की परिपक्वता अवधि अथवा अन्य कृषि संबंधी कारण हो सकते हैं। इसलिए केवल आरोपों के आधार पर बीज को नकली या खराब घोषित करना उचित नहीं होगा। कृषि विशेषज्ञों की निगरानी में खेत का निरीक्षण, बीज के नमूने, लॉट नंबर और कंपनी के रिकॉर्ड की जांच जरूरी है। निष्पक्ष परीक्षण से ही वास्तविक कारण सामने आ सकेगा और जिम्मेदारी तय हो पाएगी।

कृषि विभाग ने लिया संज्ञान
कृषि विभाग बुधनी के ASDO सुभाष मालवीय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। संबंधित बीज कंपनी और दुकानदार से बातचीत की गई है। फसल में बालियां नहीं आने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कराई जाएगी। बीज की गुणवत्ता और खेत में फसल की वास्तविक स्थिति का तकनीकी परीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई होगी और प्रभावित किसान की पूरी मदद की जाएगी।

कृषि मंत्री तक पहुंचा मामला
किसान ओमप्रकाश चौहान ने कृषि मंत्री के नाम तहसीलदार रेहटी के माध्यम से आवेदन सौंपा है। इसमें IFFDC कंपनी के MTU-7029 धान बीज की जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और फसल खराब होने से हुए आर्थिक नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। आवेदन की प्रतिलिपि कृषि विभाग के प्रमुख सचिव, कलेक्टर सीहोर और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुधनी को भी भेजी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जनगणना कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

10 Nov 2026

बंगाली समाज को दिलाएंगे भूमि का मालिकाना हक

10 Nov 2026

बरेली के तस्कर के इशारे पर पंजाब पहुंचाई जा रही थी अफीम की खेप

10 Nov 2026

25 हजार का इनामी मोहसिन मुठभेड़ में गिरफ्तार

10 Nov 2026

त्योहारी सीजन में रामपुर पुलिस मुस्तैद, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

10 Nov 2026
विज्ञापन

छापे में पकड़ा पांच क्विंटल सिंथेटिक दूध

10 Nov 2026

अयोध्या में यमथरा घाट पर यमराज की पूजा-अर्चना को उमड़े श्रद्धालु

10 Nov 2026
विज्ञापन

हादसा: बदायूं-मथुरा हाईवे पर कार पलटी, एक युवक की मौत, छह घायल

10 Nov 2026

लखीमपुर खीरी: गोशाला में गोवंशों की मौत का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

10 Nov 2026

मेले में सुरक्षा और निगरानी के लिए बन रहे वॉच टॉवर

10 Nov 2026

अंबेडकरनगर में दौड़ के जरिये क्लीन एयर-ग्रीन एयर का दिया गया संदेश

10 Nov 2026

VIDEO : बटेश्वर मेला की शान रहा 'बालत्तर' नस्ल का ऊंट, परवान चढ़ाया था ढोला-मारू का प्यार।

10 Nov 2026

VIDEO पड़ताल: भरे नहीं बाढ़ के जख्म, हादसे का खतरा, पशु मेला को जोड़ने वाले रास्ते की टूटी पड़ी है पुलिया, उठी मरम्मत की मांग।

10 Nov 2026

VIDEO: त्योहारों पर बाजारों में मुस्तैद रही पुलिस, किया फ्लैग मार्च

10 Nov 2026

VIDEO: ई-लॉटरी से हुआ 15 किसानों को कृषि यंत्रों का आवंटन

10 Nov 2026

VIDEO: स्केटिंग में मथुरा के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक

10 Nov 2026

फरीदकोट बस स्टैंड पर पीआरटीसी के कच्चे कर्मियों का रोष प्रदर्शन,16 नवंबर से हड़ताल की चेतावनी

झांसी: बुंदेली परंपरा का अनूठा संगम, देवामाता में पूरे दिन लगा मौनियों का मेला, जमकर किया नृत्य

10 Nov 2026

जवां के बरई सुभानगढ़ी में तेज मोटर साईकिल चलाने पर मारपीट, पथराव

10 Nov 2026

ऊना: दुघार में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, 24 टीमें दिखा रहीं दमखम

10 Nov 2026

छर्रा में अभद्र भाषा पर आरक्षी का तबादला

10 Nov 2026

कानपुर के शारदा नगर में आरएसएस ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह

10 Nov 2026

शिमला: राधा कृष्ण मंदिर में सजा अन्नकूट का भव्य दरबार, भगवान को लगाया छप्पन भोग

10 Nov 2026

हिमाचल में मौसम बदलने के आसार, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान; शिमला में खिली धूप

10 Nov 2026

लखनऊ के झूलेलाल वाटिका से अवैध बसों का संचालन जारी

10 Nov 2026

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया

10 Nov 2026

लखनऊ में बिजली विभाग की लापरवाही से महिला किसान की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

10 Nov 2026

आठ बीघा जमीन हड़पने के लिए की गई छोटे भाई और मां की हत्या

10 Nov 2026

रोशनी से जगमगाए घर और बाजार

10 Nov 2026

उमड़ा आस्था का सैलाब, सोमवती अमावस्या पर हजारों ने लगाई डुबकी

10 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed