Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
CM Mohan Yadav's visit to Rewa: Silence on Vijay Shah's statement, took stock of development works
{"_id":"6825db2a4a7f3cee1c0cb4c9","slug":"cm-mohan-yadavs-visit-to-rewa-silence-on-vijay-shahs-statement-took-stock-of-development-works-rewa-news-c-1-1-noi1337-2951299-2025-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News:सीएम मोहन यादव ने लिया विकास कार्यों का जायजा, विजय शाह पर पूछे गए सवाल को टाल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News:सीएम मोहन यादव ने लिया विकास कार्यों का जायजा, विजय शाह पर पूछे गए सवाल को टाल गए
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, रीवा
Published by: रीवा ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 08:12 PM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को रीवा में थे। उन्होंने रीवा और सीधी जिले में कई विकास कार्यों का भूमि पूजन किया । इसके अलावा लाड़ली बहना की मई माह की किस्त महिलाओं के खाते में हस्तांतरित की। मीडिया ने मंत्री विजय शाह के मसले पर उनकी राय लेनी चाहिए, पर उन्होंने सवाल को टाल दिया।
सीएम मोहन यादव ने रीवा और सीधी जिले में कई विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रीवा के जवा तहसील के दिव्यगवां में नवनिर्मित शासकीय महाविद्यालय भवन का लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि भगवान विरसा मुंडा के नाम समर्पित विद्यालय का लोकापर्ण किया गया है। यहां बहुत बड़ा भवन बना है जिसको लेकर लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। आदिवासी अंचल में इस तरह के विद्यालय की आवश्यकता थी। सरकार सभी विकास के कामों को करने के लिए तत्पर है। कई सारे विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जा रहा है। इसके बाद मीडिया ने मंत्री विजय के बयान पर सीएम की प्रतिक्रिया लेनी चाही। इस पर सीएम मोहन यादव कुछ नहीं बोले और सवाल को टाल गए।
इसके बाद सीएम मोहन यादव सीधी पहुंचे, जहां लाड़ली बहना योजना की मई माह की किश्त और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित की गई। रीवा में सीएम ने स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीधी में जनजातीय समुदाय के बीच पहुंचकर सीएम ने उनकी समस्याएं सुनीं और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।