{"_id":"66cefa7468a518884c0e1fb9","slug":"attempt-to-rape-a-minor-girl-in-the-toilet-of-biaora-civil-hospital-attempt-to-strangulate-her-when-she-screamed-did-the-management-not-learn-a-lesson-from-the-incident-in-bengal-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2043699-2024-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: ब्यावरा सिविल अस्पताल के शौचालय में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, चीखने पर गला दबाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: ब्यावरा सिविल अस्पताल के शौचालय में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, चीखने पर गला दबाने की कोशिश
राजगढ़ जिले के ब्यावरा सिविल अस्पताल के शौचालय में बीती रात एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया, और लड़की के शोर मचाने पर उसका गला दबाने की भी कोशिश की गई। जिसे लोगो ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, वहीं आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित बीएनएस की धाराओ में प्रकरण दर्ज किया गया है।
आपको बता दें देश के बंगाल प्रदेश में बीते दिनो हुए महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और उसकी हत्या का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है, जिसके लिए देश भर के तमाम चिकित्सक हड़ताल पर रहे हैं और जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया गया। लेकिन उसके बावजूद भी अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम को लेकर कई तरह के सवालिया निशान खड़े किए जा रहे है, जिसका ताजा उदहारण प्रदेश के राजगढ़ जिले में देखने को मिला है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम बीती रात जिले के शहर ब्यावरा सिविल अस्पताल का है, जहां अस्पताल के शौचालय में एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया, और लड़की के शोर मचाने पर उसका गला दबाने की भी कोशिश की गई। लड़की के शोर की आवाज सुनकर अस्पताल में अन्य भर्ती मरीज के परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई कर दी और बाद में उसे पुलिस में हवाले किया गया।
उक्त मामले में ब्यावरा देहात थाना प्रभारी गोविंद मीणा का कहना है कि बीती रात अस्पताल से एक सूचना प्राप्त हुई थी कि अपनी दादी के साथ इलाज कराने के लिए आई एक नाबालिग लड़की को सुरेश पिता बाबूलाल वर्मा नाम के लड़के ने पीछे से पकड़ा है, जिसे गिरफ्तार करते हुए पीड़िता की शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई की जा रही है।
अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला अस्पताल की सीएमएचओ किरण वाडिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि,यह रात की घटना है,और हमारे सुरक्षा गार्ड ने ही इस घटना को देखा था। पहले उसे प्रतीत हुआ यह साथ में हैं, लेकिन जब लगा कि कुछ गलत हो रहा है तो उसी ने ही पुलिस को इसकी जानकारी दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।