Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Video of alleged assault on a youth in Pipariya goes viral Station House Officer suspended.
{"_id":"6ab7c3dd65092aabea09c60c","slug":"video-of-alleged-assault-on-a-youth-in-pipariya-goes-viral-station-house-officer-suspended-narmadapuram-news-c-1-1-noi1512-4767556-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नर्मदापुरम: पिपरिया में युवक की कथित पिटाई का वीडियो वायरल, थाना प्रभारी को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्मदापुरम: पिपरिया में युवक की कथित पिटाई का वीडियो वायरल, थाना प्रभारी को किया निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 08:10 PM IST
Link Copied
पिपरिया में युवक की कथित पिटाई का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट करते और थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। युवक के पास मिली शराब की बोतलों को लेकर उससे पूछताछ किए जाने का दृश्य भी वीडियो में नजर आ रहा है।
वीडियो में युवक सफाई देता हुआ दिखाई दे रहा है कि वह शराब बेचने के लिए नहीं, बल्कि पीने के लिए लेकर जा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस ने युवक की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की। मामला 23 सितंबर की शाम पिपरिया के तरौन रोड स्थित महेश दुधानी के वेयरहाउस के पास का बताया जा रहा है। रामनगर कॉलोनी निवासी बृजेश कहार के मुताबिक, वह शोभापुर कलारी से शराब की बोतलें लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की बोलेरो में सवार चार लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया।
बृजेश का आरोप है कि बोलेरो सवार लोगों ने उसके बैग की तलाशी ली और इसके बाद उसे कथित तौर पर जबरन गाड़ी में बैठा लिया। युवक के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। इसी दौरान बनाए गए वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई सामने आई है। मामले को लेकर नर्मदापुरम के एडिशनल एसपी अभिषेक राजन ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस ने बृजेश की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूरे मामले की जांच एसडीओपी को सौंपी गई है।
पुलिस के अनुसार, युवक के पास सात बोतल शराब मिली थीं। मामले में शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर घटनाक्रम की जांच कर रही है। इधर, मामले में स्टेशन रोड पिपरिया थाना प्रभारी मदन पवार को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। थाना प्रभारी के निलंबन के बाद यह मामला और चर्चा में आ गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।