Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Accused of accepting bribe of Rs 4 lakh for payment of a bill of Rs 15 lakh, CMO arrested while taking 2 lakh
{"_id":"6ab645e04ce877dfd6092584","slug":"accused-of-accepting-a-bribe-of-rs-4-lakh-for-payment-of-a-bill-of-rs-15-lakh-cmo-arrested-while-accepting-rs-2-lakh-mandla-news-c-1-1-noi1510-4763156-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडला: 15 लाख के बिल के भुगतान के बदले चार लाख रिश्वत का आरोप, सीएमओ दो लाख लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडला: 15 लाख के बिल के भुगतान के बदले चार लाख रिश्वत का आरोप, सीएमओ दो लाख लेते गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
Published by: मंडला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:42 PM IST
Link Copied
मंडला नगर पालिका में शुक्रवार को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएमओ गजानन नाफड़े को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई नगर पालिका कार्यालय में की गई।
जानकारी के मुताबिक, जबलपुर के ठेकेदार ज्ञानचंद बेन को नगर पालिका की ओर से पहले करीब 40 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका था। वहीं, करीब 15 लाख रुपये का एक और बिल भुगतान के लिए लंबित था। आरोप है कि इसी 15 लाख रुपये के बिल का भुगतान कराने के एवज में CMO ने ठेकेदार से 4 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार ने मामले की शिकायत लोकायुक्त से की।
पहली किस्त के रूप में देने थे 2 लाख रुपये
शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। बताया गया कि 4 लाख रुपये की रिश्वत में से पहली किस्त के तौर पर 2 लाख देना तय हुआ था। शुक्रवार को ठेकेदार तय रकम लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचा। ठेकेदार ने जैसे ही सीएमओ गजानन नाफड़े को दो लाख रुपये दिए, लोकायुक्त की टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद टीम सीएमओ को नगर पालिका कार्यालय से सर्किट हाउस लेकर पहुंची।
सर्किट हाउस में दस्तावेजों की जांच
फिलहाल लोकायुक्त टीम सर्किट हाउस में पंचनामा समेत आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। टीम मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है। मामले में लोकायुक्त की विस्तृत कार्रवाई के बाद आगे की जानकारी सामने आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।