फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Red chillies sold for Rs 1800 per kg

मध्य प्रदेश: खरगोन की बलवाड़ी मंडी में लाल मिर्च की नीलामी शुरू, मुहूर्त में 1800 रुपये किलो तक पहुंचा भाव

Fri, 23 Oct 2026 09:39 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2026 09:39 PM IST
Red chillies sold for Rs 1800 per kg
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में लाल मिर्च के कारोबार की शुरुआत हो गई है। बलवाड़ी मंडी में शुक्रवार को विधिवत पूजन के बाद नीलामी शुरू हुई। पहले ही दिन मुहूर्त के दौरान लाल मिर्च का भाव 1800 रुपये प्रति किलो तक पहुंचा। हालांकि, नियमित नीलामी में मिर्च की गुणवत्ता के अनुसार 120 से 180 रुपये प्रति किलो तक भाव मिले। पहले दिन मंडी में करीब 900 बोरियों की आवक दर्ज की गई।

मुहूर्त में किसान हिरालाल की उपज 1800 रुपये किलो में खरीदी
कृषि उपज मंडी समिति खरगोन के अतिरिक्त प्रांगण बलवाड़ी में शुक्रवार को लाल मिर्च की नीलामी का शुभारंभ हुआ। विधिवत पूजन के बाद नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई। मुहूर्त की नीलामी में किसान फूड इंडस्ट्रीज ने किसान हिरालाल बलवाड़ी की उपज खरीदी। इस दौरान लाल मिर्च का भाव 1800 रुपये प्रति किलो तक पहुंचा। मुहूर्त के भाव को लेकर किसानों और व्यापारियों में उत्साह रहा। इसके बाद शुरू हुई नियमित नीलामी में अलग-अलग गुणवत्ता की मिर्च 120 से 180 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी।

पूजन के साथ शुरू हुआ नए सीजन का कारोबार
नीलामी के शुभारंभ अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पंडित राजेंद्र परसाई ने विधिवत पूजन किया। कार्यक्रम में एसडीएम सत्येंद्र बेरवा, मंडी सचिव शर्मिला निनामा सहित व्यापारी और किसान मौजूद रहे। किसानों की उपज की बिक्री के साथ बलवाड़ी मंडी में इस सीजन के लाल मिर्च कारोबार की शुरुआत हुई। पहले दिन करीब 900 बोरियों की आवक ने मंडी में गतिविधियों को गति दी।

सप्ताह में दो दिन होगी लाल मिर्च की नीलामी
मंडी समिति के अनुसार, बलवाड़ी प्रांगण में लाल मिर्च की नीलामी सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को होगी। इन निर्धारित दिनों में किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच सकेंगे। मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे नीलामी के दिन का ध्यान रखते हुए ही लाल मिर्च लेकर आएं, ताकि उपज की बिक्री में किसी तरह की परेशानी न हो।

स्थानीय किसानों को मिलेगा उपज बेचने का अवसर
बलवाड़ी में लाल मिर्च की नीलामी शुरू होने से क्षेत्र के मिर्च उत्पादक किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी। किसानों को निर्धारित दिनों में मंडी पहुंचकर नीलामी में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आने वाले दिनों में मंडी में मिर्च की आवक और उसकी गुणवत्ता के आधार पर भाव की स्थिति स्पष्ट होगी।

बेड़िया है मध्य प्रदेश की प्रमुख मिर्च मंडियों में शामिल
उल्लेखनीय है कि खरगोन जिले की बेड़िया मंडी मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी मिर्च मंडी के रूप में जानी जाती है। जिले में लाल मिर्च का कारोबार कृषि अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मिर्च को ‘एक जिला, एक उत्पाद’ योजना में भी शामिल किया गया है। ऐसे में बलवाड़ी मंडी में नीलामी शुरू होने से क्षेत्र के मिर्च उत्पादक किसानों और कारोबारियों को स्थानीय स्तर पर व्यापार का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फरीदाबाद में 24 घंटे से लाइट नहीं आने पर सड़क पर उतरे लोग

23 Oct 2026

कानपुर: पत्थर घाट की भव्यता वापस लाने के लिए सौंदर्यीकरण का काम शुरू

23 Oct 2026

कानपुर: तुलसीराम घाट पर गंदगी का अंबार, श्रद्धालुओं का मन हुआ खिन्न

23 Oct 2026

कानपुर: ब्रह्मखूटी मंदिर में साफ सफाई के बाद पूजा अर्चना शुरू

23 Oct 2026

कानपुर: ब्रह्मनगर की गलियों में बह रहा सीवर का पानी, आधी सड़क गंदे पानी से भरी

23 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: गैंजेस क्लब में एंपावरिंग वुमन दिवाली एग्जीबिशन का आगाज, अजय कपूर ने किया उद्घाटन

23 Oct 2026

महराजगंज में जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू

23 Oct 2026
विज्ञापन

नूंह: बिजली वितरण निजी कंपनी को देने के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन, हड़ताल जारी रखने का एलान

23 Oct 2026

दिल्ली: अशोक रोड पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

23 Oct 2026

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: अशोक रोड पर प्रदर्शन, बस की छत पर चढ़कर विरोध जताते दिखे प्रदर्शनकारी

23 Oct 2026

मिशन शक्ति: छात्राओं ने किया श्यामदेउरवां थाने का भ्रमण

23 Oct 2026

फरीदाबाद: सूरजकुंड दिवाली मेला परिसर में तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का उद्घाटन

23 Oct 2026

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ पुल पर दो-तीन घंटे से भारी जाम, बिजली कटौती से लोग परेशान

23 Oct 2026

अलीगढ़ में एमएलसी मतदान के दौरान हो रहा कॉल कर प्रचार

23 Oct 2026

पंजाब सीएम के ओएसडी राजबीर घुमन सीबीआई दफ्तर में पेश

वीडियो: डाइट ऊना में जिला स्तरीय रंगोत्सव का आयोजन, 47 विद्यार्थियों ने लिया भाग

23 Oct 2026

मंडी: बालीचौकी में किसानों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग

23 Oct 2026

रामपुर बुशहर: भड़ावली पंचायत की ग्राम सभा में विकास, नशामुक्ति और स्वच्छता पर मंथन

23 Oct 2026

कन्नौज में एमएलसी चुनाव का उत्साह, तिर्वा और उमर्दा में मतदाताओं की लंबी कतारें

23 Oct 2026

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की प्रदेशव्यापी हड़ताल, 50 फीसदी से ज्यादा बसों का संचालन प्रभावित

23 Oct 2026

वीडियो: रुद्रपुर शहर के बगवाड़ा के प्राचीन महाकाल मंदिर का होगा जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण, मेयर ने किया स्थलीय निरीक्षण

बिलासपुर: एनएसएस शिविर में साहिल और आकांक्षा चुने गए सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

23 Oct 2026

कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ का विधिवत स्नान, हार-श्रृंगार के बाद हुई मध्याह्न पूजा

23 Oct 2026

हमीरपुर में लहसुन और बरसीम का बीज पहुंचा, गेहूं के लिए किसानों का इंतजार जारी

गाजियाबाद में एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान जारी

23 Oct 2026

देवरिया: राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर भड़के अधिवक्ता

23 Oct 2026

अर्थला स्थित कैलाश्वति इंटर कॉलेज में निरीक्षण करने पहुंचे डीसीपी ऋजुल

23 Oct 2026

बिजली कर्मचारियों के साथ बैठक के लिए पहुंचे मंत्री अनिल विज

बस्ती: भाजपा की बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान

23 Oct 2026

गुरुग्राम में झुकी इमारत सीधी करने का काम, 24 घंटे पुलिस तैनात

23 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed