फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Neha Paranjape excited about success of Hanuman Ansh in adult era of OTT

हनुमान अंश: ओटीटी के अश्लील दौर में हनुमान अंश की सफलता पर उत्साहित नेहा परांजपे, पार्वती माई का किरदार निभाया

Sat, 26 Sep 2026 10:55 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 10:55 PM IST
Neha Paranjape excited about success of Hanuman Ansh in adult era of OTT

इन दिनों छोटे बजट की सुपरहिट फिल्म हनुमान अंश की जमकर चर्चा हो रही है। इसी बीच फिल्म में माता पार्वती की भूमिका निभाने वाली ऐक्ट्रेस नेहा परांजपे मध्यप्रदेश के खंडवा पहुंचीं थीं। जहां उन्होंने अपनी फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए मीडिया से खास बातचीत की। वे जहां इस फिल्म की गूंज पीएम मोदी तक पहुंचने को लेकर उत्साहित नजर आईं, तो वहीं उनकी इच्छा थी कि पीएम भी ये फिल्म देखें। साथ ही उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वल्गर कंटेंट के बीच रिलिजियस एक्सपीरियंस वाली मूवी को किसी दिव्य शक्तियों वाले आम आदमी की मूवी बताते हुए फिल्म से जुड़े बुंदेली भाषा के किस्से बताए, और अंधविश्वास और भगवान की भक्ति के बीच का फर्क बताया। एक छोटे बजट की इस धार्मिक और पारिवारिक फिल्म ने जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े हैं, उस पर अभिनेत्री नेहा उत्साहित भी नजर आईं।

पीएम मोदी तक पहुंची फिल्म की गूंज
फिल्म हनुमान अंश को मिल रहे अपार प्यार पर खुशी जताते हुए अभिनेत्री नेहा परांजपे ने कहा कि उनकी फिल्म हनुमान अंश 2 साल के बच्चे से लेकर आम आदमी तक को पसंद आ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यह फिल्म देखें और इसके गीत सुनें। प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया पाना फिल्म की पूरी टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

ये भी पढ़ें- एमपी: एआई के दौर में जिंदा है 209 साल पुरानी परंपरा, इस गांव में सजती है मिट्टी की मूर्तियों की जीवंत झांकियां

कास्टिंग का दिलचस्प किस्सा: बुंदेली भाषा ने दिलाया रोल
फिल्म में अपने और अपने बेटे (विहान) के सिलेक्शन का राज खोलते हुए उन्होंने बताया कि यह सब एक एड शूट के दौरान हुआ। जबलपुर की रहने वाली अभिनेत्री की बातचीत जब लखनऊ के रहने वाले फिल्म मेकर विशाल से हुई, तो उन्होंने बुंदेली भाषा में संवाद किया। नेहा को उस वक्त अंदाजा भी नहीं था कि सफर के दौरान लिया गया यह छोटा सा बुंदेली टेस्ट उन्हें इतनी बड़ी फिल्म में रोल दिला देगा।

नीम करोली बाबा के विचारों से प्रेरित है फिल्म
आजकल जहां बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वल्गर (अश्लील) कंटेंट की भरमार है, ऐसे में एक धार्मिक फिल्म की लोकप्रियता पर बात करते हुए नेहा ने कहा, यह हमारी और आपकी कहानी है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म एक ऐसे सामान्य इंसान की कहानी है जिसके पास दिव्य शक्तियां तो हैं, लेकिन कोई अहंकार नहीं है। यह फिल्म महान संत नीम करोली बाबा के विचारों और उनके आसपास के लोगों के जीवन पर पड़े सकारात्मक प्रभाव की कल्पना पर आधारित है। इसमें कोई अवास्तविक चमत्कार नहीं, बल्कि सादगी दिखाई गई है।

यह अंधविश्वास नहीं, बल्कि एक सर्वोच्च शक्ति पर विश्वास है
फिल्म पर अंधविश्वास फैलाने या किसी विशेष भगवान की भक्ति थोपने के सवाल पर उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अंधविश्वास बिल्कुल नहीं है। अभिनेत्री के अनुसार, जरूरी नहीं कि हर कोई राम जी या गणेश जी को मानें। लेकिन एक सर्वोच्च शक्ति जरूर है, जिस पर हम सब विश्वास करते हैं। जब हम मुश्किल में होते हैं और कहते हैं कि सब अच्छा हो जाए, तो वह उसी शक्ति पर हमारा भरोसा होता है। ऐक्ट्रेस नेहा के अनुसार हनुमान अंश सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय दर्शकों की वह पसंद है जो आज भी सादगी, आस्था और पारिवारिक मूल्यों को पर्दे पर देखना पसंद करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: गोंडा: बिजली के तार में फंसी बाइक पर गिरा पेड़, दो युवकों की मौके पर ही मौत

26 Sep 2026

60 दिन से अधिक लंबित विवेचनाओं पर एएसपी ने लगाई फटकार

26 Sep 2026

सीतापुर: बारिश और तेज हवाओं ने मचाई तबाही, सड़कों पर गिर रहे पेड़, बिजली व्यवस्था ध्वस्त

26 Sep 2026

पंजाब में ईडी की रेड से सियासी घमासान,आप-भाजपा आमने-सामने;पुलिस पर भी सवाल

सुल्तानपुर: शाही पुल से फिसलकर नदी में गिरा अंडा विक्रेता नदी के तेज बहाव में बहा, बुलाई गई एसडीआरएफ टीम

26 Sep 2026
विज्ञापन

कानपुर: नौबस्ता हमीरपुर रोड पर तेज बारिश के बीच निकलते दिखे वाहन सवार

26 Sep 2026

कानपुर: जान हथेली पर लेकर नौबस्ता द्विवेदी नगर की जर्जर पुलिया से निकलने पर मजबूर हैं लोग

26 Sep 2026
विज्ञापन

यूपी बुलेटिन: उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबरें

26 Sep 2026

गाजीपुर में ब्रजेश पाठक ने दिखाए तल्ख तेवर, पाकिस्तान पर साधा निशाना

26 Sep 2026

दो दिन बाद कब्र से निकाला गया था 12 वर्षीय नेहा का शव

26 Sep 2026

रामपुर बुशहर: नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल के कारावास और 10-10 हजार जुर्माना

26 Sep 2026

भोरंज: एसडीएम शशि पाल शर्मा बोले- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी

ज्वालामुखी: भड़ोली में राज्य स्तरीय डीएवी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का समापन, ये टीमें बनीं विजेता

26 Sep 2026

खजनी-सिकरीगंज मार्ग पर गिरा पेड़, आवागमन प्रभावित

26 Sep 2026

150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक वंदे मातरम गायन का आयोजन किया गया

26 Sep 2026

बारिश बनी बाधा, मोतिहारी में प्रस्तावित एयर शो स्थगित

26 Sep 2026

भारतीय किसान संघ ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

26 Sep 2026

बारिश के बाद जगह-जगह हुआ जलभराव

26 Sep 2026

नगर पालिका ने 10 ई-रिक्शा खरीदे, अध्यक्ष ने किया रवाना

26 Sep 2026

शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

26 Sep 2026

बारिश ने कराया ठंडक का एहसास

26 Sep 2026

जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़, सर्दी-खांसी और बुखार के मरीज बढ़े

26 Sep 2026

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डीएम ने बेलसड़-रिगौली तटबंध का किया निरीक्षण

26 Sep 2026

आधी रात पुराना विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिरा, बचा हादसा

26 Sep 2026

नदियों का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट

26 Sep 2026

खजनी-सिकरीगंज मार्ग पर गिरा पेड़, आवागमन प्रभावित

26 Sep 2026

नायब तहसीलदार के न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय

26 Sep 2026

फ्लिप कार्ट के आफिस का ताला तोड़ 2.25 लाख रुपए की चोरी

26 Sep 2026

डीएम की अपील, आवश्यक हो तभी घरों से निकलें

26 Sep 2026

अयोध्या की खिलाड़ी ने विपक्षी टीम को हराकर पहुंची सेमीफाइनल में

26 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed