फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Major tragedy during Ganesh Visarjan in Khandwa 5 youths drowned in a deep pond news in hindi

खंडवा में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: गहरे तालाब में डूबे 5 युवक, तीन को बचाया गया; दो सगे भाइयों की मौत

Sat, 26 Sep 2026 08:01 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 08:01 AM IST
सार

खंडवा के नहालदा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच युवक 40 फीट गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने तीन युवकों को बचा लिया, जबकि दो सगे भाइयों की मौत हो गई। प्रशासन ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और सहायता राशि की घोषणा की।

 

विज्ञापन
Major tragedy during Ganesh Visarjan in Khandwa 5 youths drowned in a deep pond news in hindi
खंडवा में गणेश विसर्जन का जश्न मातम में बदला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से सटे ग्राम नहालदा में शुक्रवार देर शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां अवैध गिट्टी खदान से बने करीब 40 फीट गहरे पानी के गड्ढे में प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचे पांच युवक डूब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया, जिसमें तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान विश्वास पठत (17) और लक्ष्य पठत (16), पिता जय सिंग पठत के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, होमगार्ड और ओंकारेश्वर से आई प्रशिक्षित गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव पानी से बाहर निकाले गए। जिला प्रशासन ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पढे़ं: एमपी में मानसून की विदाई से पहले मूसलधार बारिश: चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, दो जिलों के स्कूल में छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि नहालदा ग्राम पंचायत जिला मुख्यालय से लगी हुई है। प्रशासन की ओर से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए एक चिन्हित स्थान पर व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद कुछ युवक दूसरे ऐसे तालाब में चले गए, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर विसर्जन के लिए नहीं किया जाता है। यह तालाब काफी गहरा था, जिसके कारण हादसा हो गया।

कलेक्टर ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ, होमगार्ड और ओंकारेश्वर से आई प्रशिक्षित गोताखोरों की टीम शामिल रही। खंडवा विधायक ने भी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की, जबकि खंडवा एसडीएम मौके पर मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि दोनों शवों को निकाल लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। शासन की ओर से आरबीसी 6-4 के तहत नियमानुसार पीड़ित परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed