Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहडोल: सीएम ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

Mon, 16 Nov 2026 08:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 16 Nov 2026 08:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहडोल के ब्यौहारी में जनजातीय गौरव सप्ताह के दौरान भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने जिले को 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, सिंचाई विस्तार, औद्योगिक विकास और ग्रामीण सुविधाओं को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

विज्ञापन
shahdol cm mohan yadav unveils birsa munda statue 357 crore development projects
शहडोल में संबोधित करते सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 16 नवंबर को शहडोल जिले के ब्यौहारी में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव सप्ताह के कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के पारंपरिक रीति-रिवाजों से पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने धर्मांतरण के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने देश और धर्म के लिए स्वयं को बलिदान कर दिया। बिरसा मुंडा जनजातीय अस्मिता के महानायक थे। उन्होंने अपना देश, अपना राज का उद्घोष किया था। कार्यक्रम में आदिवासी जननायक वीर बूदु भगत और मदारा महतो को भी स्मरण किया गया। राज्य सरकार ने वीरांगना रानी दुर्गावती के स्मरण के साथ जबलपुर से इस सप्ताह का शुभारंभ किया था। धार में लगभग 1400 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित माइकों उद्वहन सिंचाई परियोजना की सौगात दी गई। जनजातीय क्षेत्रों में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए लगभग 4000 करोड़ रुपये की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2002-03 से अब तक कुल 60 लाख हेक्टेयर सिंचाई का रकबा बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अब बिजली अधिशेष राज्य बन गया है।

ये भी पढ़ें- भस्म आरती में बाबा महाकाल के शीश दमका सूर्य, राजसी स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, जयकारों से गूंजा मंदिर
 
Trending Videos
shahdol cm mohan yadav unveils birsa munda statue 357 crore development projects
शहडोल में सीएम मोहन यादव ने विकास कार्यों को लोकार्पण किया। - फोटो : अमर उजाला
विकास कार्यों की सौगात
शहडोल जिले को 357.71 करोड़ रुपये की लागत के 82 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण मिला। इन कार्यों में 10 का लोकार्पण भी शामिल है। जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावासों में डोरमेट्री, शौचालय, स्नानगृह और सीसी रोड का निर्माण किया गया है। विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय कक्ष और बाउंड्रीवॉल भी बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जयसिंह नगर को 291 करोड़ रुपये की बिजली सुविधा मिलेगी। सरकार शहडोल सहित सभी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए संकल्पित है।

जनजातीय क्षेत्रों में नई पहल
मुख्यमंत्री ने बताया कि शहडोल में अगले महीने 4000 करोड़ रुपये लागत की नई औद्योगिक इकाई का भूमि-पूजन होगा। बच्चों को सांदीपनि विद्यालयों की सौगात मिल रही है। पीएम जनमन, नल से जल, उज्जवला गैस कनेक्शन और पीएम आवास जैसी अनेक योजनाएं जनजातीय क्षेत्रों को मिल रही हैं। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस पर तीन दिनों तक बड़े स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 
shahdol cm mohan yadav unveils birsa munda statue 357 crore development projects
भूमिपूजन करते सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
जनकल्याण और सुरक्षा के प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में जनजातीय समुदाय में 43 जातियां शामिल हैं। प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवाएं फिर दौड़ेंगी। वन अधिकार पट्टे मालिकों को निशुल्क रजिस्ट्री योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना से अब तक ग्रामीण आबादी की 20 लाख 50 हजार संपत्तियों की रजिस्ट्री हो चुकी है, जिसका लक्ष्य 50 लाख रजिस्ट्रियां करने का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने नक्सलियों का खात्मा किया है। सरकार पशुपालन को प्रोत्साहन दे रही है और सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों तथा पशुपालकों को बेहतर कीमतें दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed