{"_id":"6755a68204f627351507a4f8","slug":"inauguration-and-bhoomi-pujan-of-12-companies-of-khargone-district-in-regional-industry-conclave-investment-of-150-crores-will-be-made-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2395240-2024-12-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khargone: इंडस्ट्री कान्क्लेव में जिले की 12 कंपनियों का लोकार्पण-भूमिपूजन, 150 करोड़ का निवेश आने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone: इंडस्ट्री कान्क्लेव में जिले की 12 कंपनियों का लोकार्पण-भूमिपूजन, 150 करोड़ का निवेश आने की संभावना
मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव आयोजित करवाए जा रहे हैं। इस दौरान शनिवार को नर्मदापुरम में आयोजित हुए छठी रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव 2024 के अंतर्गत सीएम यादव के द्वारा प्रदेश भर में कुल 83 इकाइयों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया था। इनमें से इंदौर संभाग के खरगोन जिले के निमरानी औधोगिक क्षेत्र एवं उसके आसपास के क्षेत्र की 10 इकाइयों का भूमिपूजन कराया गया है, तो वहीं दो इकाइयों का लोकार्पण भी किया गया था।
जिले में 150 करोड़ का निवेश आने की संभावना
बता दें कि, प्रदेश भर के इन प्रोजेक्ट के जरिये जहां एक ओर 2717 करोड़ रु का निवेश एवं 5832 रोजगार के अवसर प्रस्तावित किए गए हैं। तो वहीं इससे खरगोन जिले में लगभग 150 करोड़ का निवेश आने की संभावना है। साथ ही इससे जिले के लिए एक हजार से अधिक लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी खुलेंगे। इस कार्यक्रम में खरगोन जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक राजेश राठौड़ के साथ ही जिले के अन्य पदाधिकारी भी साथ थे।
उद्योग स्थापित करने के लिए मुहैया होंगी सभी सुविधाएं
डीएम कर्मवीर शर्मा द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र निमरानी में उद्योग स्थापित करने हेतु उद्योगपतियों को प्रोत्साहित किया गया, और उन्हें आश्वासन दिया गया कि निमरानी में औद्योगिक प्रयोजन के लिए भूमि की कमी नहीं होने देंगे। साथ ही प्रस्तावित इंदौर मनमाड़ रेलवे लाइन का लाभ भी उद्योगपतियों को निश्चित ही मिलेगा। इसके साथ ही खरगोन जिले में स्थित विभिन्न कॉलेजों एवं आईटीआई के माध्यम से प्रशिक्षित कर्मचारी कंपनियों को उपलब्ध हो सकेंगे। वहीं इस दौरान कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने फूड प्रोसेसिंग एवं टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए भी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का उपयोग करने के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित किया है।
मैक्स बेवरेज कंपनी ने बताया अपना अनुभव
इस दौरान डायरेक्टर मैक्स बेवरेजेस रविंद्र कुमार के द्वारा मध्य प्रदेश के सुगम नेट अलॉटमेंट प्रोसीजर और मध्य प्रदेश की औद्योगिक नीति एवं लाइसेंसिंग प्रक्रिया की प्रशंसा करते हुए प्रदेश के औद्योगिक परिर्वतन की तारीफ भी की। साथ ही मध्य प्रदेश में उन्हें इन लाइसेंस को प्राप्त करने में एमपीआईडीसी के पदाधिकारी ने जिस तरह से मदद की उसको लेकर भी बताया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरगोन के निमरानी में स्थापित होने वाली इकाइयों के प्रतिनिधियों को बधाई दी, और वर्चुअल जुड़कर उनसे संवाद भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।