{"_id":"66e6f9c66ca6bebb2b053bca","slug":"dharam-kanta-turn-is-becoming-a-death-point-a-young-man-lost-his-life-after-being-run-over-by-a-truck-he-was-married-just-6-months-ago-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2109618-2024-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: डेथ-पाइंट बन रहा धर्मकांटा मोड़, ट्रक ने फिर ली युवक की जान, 6 माह पहले ही हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: डेथ-पाइंट बन रहा धर्मकांटा मोड़, ट्रक ने फिर ली युवक की जान, 6 माह पहले ही हुई थी शादी
मध्यप्रदेश के खंडवा नगर के पंधाना रोड स्थित धर्मकांटा क्षेत्र अब डेथ-पाइंट बनता जा रहा है। इस क्षेत्र को यहां की रहवासी बस्ती, कुछ दूर लगने वाली सब्जी मंडी और बाईपास से गुजरने वाले बड़े वाहन मिलकर खतरनाक स्पॉट बना रहे हैं। यहां से गुजरने वाले राहगीर या वाहन वाले की जरा सी चूक उसे सीधे मौत के मुंह में धकेल रही है। रविवार को भी यहां एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना भी पंधाना रोड स्थित धर्मकांटा के पास की ही है। बताया जा रहा है कि शनि मंदिर से प्राइवेट फर्म में मुंशी गिरी करने वाला एक युवक सब्जी मंडी जा रहा था। तभी पंधाना की तरफ से आ रहे ट्रक ने अचानक जूनी इंदौर लाइन की तरफ टर्न लिया। इस दौरान ट्रक के पिछले पहिये ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला। मृतक की पहचान रामकृष्ण पटेल निवासी कोहदड़ के रूप में हुई।
6 माह पहले ही हुई थी मृतक की शादी
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और रिश्तेदार तुरन्त जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं, उसके परिजनों ने बताया कि मृतक रामकृष्ण मेहनत कश युवक था। वो पिछले पांच सालों से पंधाना रोड स्थित सब्जी मंडी में एक व्यापारी के पास मुंशी गिरी करता था। वहीं, बीते 6 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी, जिसके बाद वह फिलहाल, शनि मंदिर (कुनबी आवार) क्षेत्र में किराए के मकान से रहता था । इधर हादसे की सूचना के बाद से गांव में मातम पसर गया है।
इसी स्थान पर हो चुकीं दर्जन-भर मौतें
वहीं क्षेत्र में हो रहीं लगातार इस तरह की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में अब प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश है। जिस स्थान पर हादसा हुआ है वह तिराहा है, जो इंदौर रोड, पुराने और नये बस स्टैंड, पंधाना रोड़ और जिला अस्पताल को सीधे जोड़ता है। इसी के चलते यहां 24 घंटे ट्रैफिक रहता है। वहीं जो ट्रक रात में सिरपुर के आसपास रूक जाते हैं, वे भी सुबह 4 बजे से व्यापारियों के गोदामों पर पहुंचने लग जाते हैं। बता दें कि इसी स्थान पर दर्जनभर मौतें कुछ सालों में ही हो चुकी हैं। जिसके चलते इस तिराहे का इलाज ट्रेफिक विभाग को करना होगा।
यहां बेकाबू हो जाते हैं वाहन
पंधाना रोड़ स्थित सब्जी मंडी जाने वालों में आम लोग, किसान और व्यापारी सभी रहते हैं। वहीं जलेबी चौक से सब्जी मंडी का रास्ता सीधा, सपाट है, लेकिन जूनी इंदौर लाइन की ओर से आने और उधर जाने वाले वाहन स्पीड में आते हैं । जिससे वे अचानक बेकाबू हो जाते हैं। बता दें कि, यहां हादसे होते ही रहते हैं। बावजूद इसके यहां किसी भी ट्रैफिक जवान की ड्यूटी नहीं लगाई जाती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।