{"_id":"673f137e13bcb5bfc905de69","slug":"a-student-of-pandhana-navodaya-vidyalaya-hanged-herself-in-the-hostel-bathroom-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2338953-2024-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: छात्रा ने हॉस्टल के बाथरूम में लगाई फांसी, कॉपी में लिखा- ज्यादा पढ़ाई कर अच्छे नंबर लाने हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: छात्रा ने हॉस्टल के बाथरूम में लगाई फांसी, कॉपी में लिखा- ज्यादा पढ़ाई कर अच्छे नंबर लाने हैं
खंडवा जिले के पंधाना ब्लॉक स्थित नवोदय विद्यालय की कक्षा 12वीं की एक छात्रा ने हॉस्टल के बाथरूम में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह आर्ट संकाय लेकर पढ़ाई कर रही छात्रा अपनी रोजाना की स्टडी कर स्कूल जाने के लिए बाथरूम में नहाने गई थी। इस दौरान बाथरूम का नल चालू था और दरवाजा लॉक था, लेकिन बालिका ने जब 10 मिनट तक दरवाजा नहीं खोला, तब दूसरी छात्राओं ने दरवाजा खटखटाया। जिस पर जवाब नहीं मिलने पर बाथरूम का कांच तोड़कर अंदर देखा गया, जहां बालिका एक दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़कर उसे कैंची से फंदा काट कर नीचे उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, मामले की सूचना मिलते ही पंधाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि छात्रा नवोदय विद्यालय पंधाना में कक्षा 12वीं में आर्ट्स की छात्रा थी और पुलिस के बताए अनुसार वह ग्राम बिजोरा भील की रहने वाली थी, जिसकी उम्र 18 वर्ष है, पिता का नाम उमेश है। वहीं सूचना मिलते ही खंडवा डीएसपी भी मौका स्थल पर पहुंचे और जांच में जुटे हैं। हालांकि बालिका के फांसी लगाने का कारण अभी अज्ञात है, लेकिन बताया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों के चलते बालिका ने इस तरह का कदम उठाया होगा। वहीं पुलिस की जांच अभी जारी है और बालिका का पंधाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएम करवाया जा रहा है।
कॉपी में लिखा, ज्यादा पढ़ाई कर अच्छे नंबर लाने हैं
वहीं इस मामले में मौका मुआयना करने के बाद खंडवा डीएसपी अनिल चौहान ने बताया कि, नवोदय विद्यालय पंधाना की एक 12वीं कक्षा की छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जिसका घटनास्थल देखने और उनके परिजन से चर्चा करने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, उस बालिका ने किसी पारिवारिक बात को अपने दिल पर ले लिया होगा और इस तरह की घटना हो गई। बालिका ने करीब एक माह से अपने पिता से बात नहीं की थी, और उसकी पढ़ाई का खर्चा भी उसके मामा उठाते थे। इसलिए वह थोड़ा परेशान भी थी और पिछली बार उसके नंबर भी कम आए थे। उसने अपनी कॉपी में भी लिख कर रखा था कि, अगली बार ज्यादा पढ़ाई करना है और अच्छे नंबर लाने हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।