{"_id":"6773e53fee8784c97e0a924b","slug":"a-tiger-attacked-a-woman-who-had-gone-to-collect-wood-in-the-forest-the-woman-died-on-the-spot-katni-news-c-1-1-noi1360-2472971-2024-12-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Katni News: जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला पर नरभक्षी ने किया हमला, मौके पर ही हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला पर नरभक्षी ने किया हमला, मौके पर ही हुई मौत
कटनी जिले में सोमवार रात जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया है। पूरा मामला बड़वारा और बरही वन परिक्षेत्र से लगे ग्राम का बताया गया। जहां सुतरी ग्राम निवासी दुर्गा बाई भूमिया गांव की अन्य महिलाओं के साथ घर के लिए लकड़ी बीनने जंगल गई हुई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपा बाघ सेंध लगाकर महिला पर हमला करते हुए उसे जंगल में घसीट ले गया तो वहीं घटना से डरी महिलाओं ने अपनी जान बचाकर गांव पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ग्रामीणों दी, जिसके बाद ग्राम के सरपंच ने वन विभाग को सूचना देते हुए बीट गार्ड के साथ तलाश शुरू किए।
बता दें कि करीब दो घंटे चले सर्च ऑपरेशन बाद शव घने जंगल की झाड़ियों के पास मिला। जहां वन विभाग ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिया बरही स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया है। बरही वन परिक्षेत्र अधिकारी गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि बीती रात एक महिला को बरही बड़वारा से लगे जंगल में बाघ ने हमला किया था, जिसमें उसकी मौत हो गई।
मृतिका दुर्गा बाई भूमिया का मंगलवार दोपहर पोस्टमॉर्टम करवाते हुए परिजनों को सौंपा है। शासन से जो मुआवजा राशि के मिलना है, उसके दस्तावेज बनाकर भेज रहे हैं। रेंजर ने बताया कि क्षेत्र में लंबे वक्त से बाघ और बाघिन का मूवमेंट बना रहता है। इसलिए हमारे द्वारा ग्रामीणों को भी जंगल न जाने की समझाइश दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।