Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Jitu Patwari suddenly reached Shivraj Singh's house and was stopped by the police, then the Union Minister cam
{"_id":"68f0c0edf23c1dfcfc04d34d","slug":"jitu-patwari-suddenly-reached-shivraj-singh-s-house-and-was-stopped-by-the-police-then-the-union-minister-cam-2025-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अचानक शिवराज सिंह के घर पहुंचे जीतू पटवारी तो पुलिस ने रोका, फिर घर से बाहर आए केंद्रीय मंत्री और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक शिवराज सिंह के घर पहुंचे जीतू पटवारी तो पुलिस ने रोका, फिर घर से बाहर आए केंद्रीय मंत्री और...
Video Desk Amar Ujala
Published by: अंजलि सिंह
Updated Thu, 16 Oct 2025 03:25 PM IST
Link Copied
भोपाल में बुधवार को प्रदेश की सियासत उस समय गरमा गई जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी किसानों के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरकारी आवास पर अचानक पहुंच गए। किसानों की फसलों के उचित दाम न मिलने और भावांतर योजना की जगह सीधा समर्थन मूल्य देने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। खास बाद यह है कि जब पुलिस ने कांग्रेसियों को रोकने की कोशिश की तो पटवारी पीसीसी से पैदल बंगले तक गए। और इस दौरान अनाज को बोरियां भी साथ में लिए हुए थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख डॉ. मुकेश नायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने को लेकर दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई टीटी नगर थाना पुलिस द्वारा की गई है।
इससे पहले किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में करीब डेढ़ दर्जन किसान कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और जीतू पटवारी से मुलाकात की। इसके बाद सभी ने मिलकर शिवराज सिंह से मिलने का फैसला लिया। जैसे ही यह जत्था रेड क्रॉस चौराहे की ओर बढ़ा, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की। कई बार वाहन और अवरोधक लगाकर कांग्रेसियों को रोका गया, लेकिन जीतू पटवारी पुलिस को चकमा देते हुए लगातार आगे बढ़ते रहे।
प्रदर्शनकारियों ने शिवराज के बंगले के सामने सड़क पर गेहूं की बोरियां खाली कर दीं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार किसानों को ठग रही है, और बार-बार सिर्फ वादे किए जा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर राहत नहीं मिल रही
आखिरकार जब प्रदर्शनकारी शिवराज सिंह चौहान के आवास तक पहुंच गए, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। एक बोरी फटने से अनाज सड़क पर फैल गया, और कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं बैठकर नारे लगाने लगे। इस बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह खुद बाहर आए और जीतू पटवारी समेत कुछ नेताओं को बातचीत के लिए भीतर बुलाया। दोनों पक्षों के बीच कुछ देर चर्चा चली, लेकिन बाहर मौजूद कार्यकर्ता बंगले के अंदर जाने की ज़िद करते रहे, जिससे मौके पर पुलिस और कार्यकर्ताओं में हल्की झड़प भी हुई।
जीतू पटवारी ने कहा कि पूर्व में बतौर मुख्यमंत्री और अब कृषि मंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को केवल भावांतर योजना के जरिए ठगा है। उन्होंने मांग की कि किसानों को फसल का उचित मूल्य सीधा दिया जाए, न कि फॉर्मूला आधारित छूट देकर भ्रम फैलाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।