फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   Muslim Community Sets an Example of Humanity in Thandla

झाबुआ: जब सामने थी एंबुलेंस, थम गया ईद का जुलूस; थांदला में मुस्लिम समाज ने पेश की मानवता की मिसाल

Thu, 27 Aug 2026 05:04 PM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2026 05:04 PM IST
Muslim Community Sets an Example of Humanity in Thandla

ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर थांदला में निकला जुलूस उस वक्त इंसानियत की मिसाल बन गया, जब जुलूस के बीच एक मरीज को लेकर एंबुलेंस पहुंची। सैकड़ों की भीड़ और धार्मिक उत्साह के बीच जैसे ही लोगों को पता चला कि एंबुलेंस में मरीज है, पूरा जुलूस कुछ पल के लिए थम गया। जुलूस में शामिल समाजजनों ने तत्काल रास्ता खाली कराया और एंबुलेंस को सुरक्षित निकलने के लिए जगह दी। 

बुधवार को थांदला नगर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस पूरे उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ निकाला जा रहा था। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल थे। जगह-जगह नात-ए-पाक की सदाएं गूंज रही थीं और लोग उत्साह के साथ जुलूस में आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान जुलूस के बीच अचानक एंबुलेंस पहुंची। सामान्य परिस्थितियों में इतनी बड़ी भीड़ के बीच एंबुलेंस को रास्ता मिलना मुश्किल हो सकता था, लेकिन यहां नजारा कुछ अलग ही देखने को मिला।

एंबुलेंस में मरीज होने की जानकारी मिलते ही जुलूस में शामिल समाज के लोगों ने बिना किसी देरी के मोर्चा संभाल लिया। लोगों को एक तरफ किया गया और देखते ही देखते एंबुलेंस के लिए रास्ता बना दिया गया। जुलूस में शामिल सैकड़ों लोग खुद पीछे हटकर खड़े हो गए। खास बात यह रही कि एंबुलेंस के निकलने तक किसी तरह की अफरा-तफरी नहीं हुई और पूरा जुलूस अनुशासन के साथ शांत रहा। एंबुलेंस के गुजरने तक लोगों की नजरें उसी ओर टिकी रहीं। जैसे ही मरीज को लेकर एंबुलेंस आगे बढ़ी, लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद जुलूस फिर उसी उत्साह के साथ आगे बढ़ा और नात-ए-पाक की सदाओं के बीच धार्मिक कार्यक्रम जारी रहा।

ये भी पढ़ें- दमोह: 40 साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ से निकलकर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल, खाट पर अस्पताल पहुंचते हैं मरीज

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग जुलूस को रोककर एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग मुस्लिम समाज के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह केवल एंबुलेंस को रास्ता देने की घटना नहीं, बल्कि समाज को इंसानियत और भाईचारे का संदेश देने वाला दृश्य है।

धार्मिक आयोजनों में अक्सर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है, लेकिन ऐसे समय में किसी मरीज को प्राथमिकता देना सामाजिक संवेदनशीलता का परिचय है। थांदला में सामने आया यह दृश्य बताता है कि धर्म के साथ इंसानियत का भाव जुड़ जाए तो समाज में भाईचारे की तस्वीर और भी खूबसूरत हो जाती है। ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समाज ने अपने आचरण से यही संदेश दिया कि खुशियां मनाना जरूरी है, लेकिन किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के लिए एक पल रुक जाना उससे भी ज्यादा जरूरी है। थांदला की यह तस्वीर निश्चित रूप से सामाजिक सौहार्द और इंसानियत की भावना को मजबूत करने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बहादुरगढ़ में 22वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, ठेका कर्मचारियों ने भी दिया समर्थन

अलीगढ़ में बारिश शुरू, मौसम हुआ सुहाना

27 Aug 2026

हमीरपुर: मोरसू के पास टैक्सी-ट्रक की टक्कर, एक यात्री की मौत

बंदी सिखों की रिहाई के लिए एसजीपीसी ने शुरू किया अखंड पाठ, 29 अगस्त को पड़ेगा भोग

27 Aug 2026

सोनीपत में रक्षाबंधन से एक दिन पहले रेलवे स्टेशन पर रही भीड़

27 Aug 2026
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर सफर: रक्षाबंधन पर जाने वालों की बल्लभगढ़ बस डिपो में भारी भीड़, छत पर बैठे यात्री

27 Aug 2026

फतेहाबाद में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, चेयरमैन और ईओ के कार्यालय में फेंका कचरा

27 Aug 2026
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही शुरू, कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर पहुंचे

ग्रेटर नोएडा: महिला थाना में 'दोस्त पुलिस', बच्चों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

27 Aug 2026

जोधपुर की मशहूर मावा कचौड़ी का स्वाद आज भी लोगों को बनाता है दीवाना

27 Aug 2026

चीनी हुई महंगी तो फीकी पड़ सकती है त्योहारों की मिठास, जयपुर के मिठाई कारोबारियों पर बढ़ा दबाव

27 Aug 2026

Bihar: ग्लेशियर त्रासदी, बाढ़ और छात्र आंदोलन पर श्याम रजक का बड़ा बयान

27 Aug 2026

महंगी चीनी से लोगों को राहत, अलीगढ़ में व्यापारी देंगे लोगों को सस्ती चीनी

27 Aug 2026

रक्षाबंधन को लेकर मेरठ के सदर बाजार में सजी रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें, राखी और लुंबा खरीदने उमड़ीं बहनें

27 Aug 2026

सुधार में पंजाब बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे शिक्षक

27 Aug 2026

फिरोजपुर के गांव बनांवाली में पूर्व कांग्रेसी सरपंच पर फायरिंग

Mandi: धर्मपुर के चोलगढ़ स्कूल में शिक्षक नहीं, 14 पद खाली; सड़क-बस सेवाओं पर भी उठे सवाल

27 Aug 2026

VIDEO: बारिश में भरभराकर गिरा खपरैल का मकान, बाल-बाल बचा परिवार

27 Aug 2026

फिरोजपुर में मांगों के समर्थन में सरकारी मुलाजिमों ने डीसी दफ्तर के सामने दिया धरना

चंडीगढ़ में बरसे बदरा, सुहाना हुआ मौसम

फतेहाबाद के टोहाना में सफाई कर्मचारियों के हक में गरजे अन्नदाता किसान यूनियन के सेमी औलख, सरकार को सुनाई खरी-खरी

27 Aug 2026

फरीदाबाद में छेड़छाड़ पर बवाल: विरोध पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, घटना का CCTV वीडियो आया सामने

27 Aug 2026

जीरा में मिलावटी खाद्य वस्तुओं के खिलाफ किसान जत्थेबंदियों की मुहिम तेज

पानीपत में सावन के अंतिम वीरवार और शुक्रवार पर बना विशेष संयोग, शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़; रुद्राभिषेक व उद्यापन संपन्न

27 Aug 2026

बहादुरगढ़ में किरायेदार और श्रमिकों को नगर परिषद ने बना दिया प्लाटों का मालिक, गरीबों का कट गया राशन

सोनीपत में आज दोपहर 12 बजे से रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए हरियाणा रोडवेज बस सेवा निशुल्क शुरू

27 Aug 2026

VIDEO: पीछे से ट्रक ने बस में मारी टक्कर, तीन यात्रियों की मौत, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टेरी गांव के पास हुआ हादसा

27 Aug 2026

‘वंदे मातरम’ की अनिवार्यता के खिलाफ सिख संगठनों ने श्री अकाल तख्त को सौंपा मांगपत्र

27 Aug 2026

VIDEO: मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, पहले से दर्ज थे 25 मुदकमें

27 Aug 2026

पठानकोट में एक साल बाद भी नहीं भरे बाढ़ के जख्म

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed