फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   CEO arrived with a broom to start the cleanliness campaign, exposed the payment system of self-help groups

आलीराजपुर: स्वच्छता अभियान के बीच महिलाओं ने खोली भुगतान की पोल, बोलीं- 11 माह से नहीं मिली नियमित राशि

Sat, 19 Sep 2026 08:20 PM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 08:20 PM IST
CEO arrived with a broom to start the cleanliness campaign, exposed the payment system of self-help groups

आलीराजपुर जिले के नानपुर में जनपद पंचायत सीईओ प्रिया काग ने गांधी तिराहे पर स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इसी दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भुगतान में हो रही देरी की समस्या सीईओ के सामने रखी। महिलाओं ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर आजाद समूह फाटा सहित कई समूहों को पिछले 11 माह से नियमित राशि नहीं मिली है।

समूह की अध्यक्ष और सचिवों ने सीईओ को बताया कि बच्चों के लिए पूरे महीने भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराने के बावजूद कुछ समूहों के खातों में मात्र 20 से 65 रुपए तक की राशि पहुंची है। महिलाओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इतनी कम राशि में बच्चों के भोजन और नाश्ते की व्यवस्था करना मुश्किल है। उनका कहना था कि 20 रुपए में तो एक दिन का पानी भी नहीं आता, फिर बच्चों के भोजन की व्यवस्था कैसे की जाए।

पढ़ें:  इंदौर में राहुल गांधी ने उठाया सिस्टम का मुद्दा, बोले- देश में टॉप लेयर पर छह लोग बैठे हैं

400 रुपए की राशि भी नहीं मिली
महिलाओं ने ‘सांझा चूल्हा’ योजना के तहत मिलने वाली 400 रुपए की मासिक राशि का भुगतान भी लंबे समय से नहीं होने की शिकायत की। समूह सदस्यों के मुताबिक, भुगतान में लगातार देरी की समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों और जिला स्तर के अधिकारियों तक शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। महिलाओं ने बताया कि अधिकारियों ने पहले 15 अगस्त तक समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन समय सीमा निकलने के बाद भी भुगतान की स्थिति जस की तस बनी हुई है। समूहों का कहना है कि उन्हें नियमित भुगतान के बजाय कई बार छह महीने से लेकर एक साल तक राशि का इंतजार करना पड़ता है।

स्वच्छता अभियान के बीच कचरा वाहन भी नहीं हुआ स्टार्ट
इधर, सीईओ के स्वच्छता अभियान के दौरान नानपुर में कचरा वाहन भी स्टार्ट नहीं हो सका। आखिरकार वाहन को धक्का देकर चालू करना पड़ा। इस स्थिति को लेकर भी सवाल उठे। ग्रामीणों ने सीईओ से नानपुर में जगह-जगह फैली गंदगी की शिकायत की और सार्वजनिक शौचालय जल्द बनवाने की मांग रखी। सीईओ ने ग्रामीणों और दुकानदारों को गंदगी नहीं फैलाने की समझाइश देते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान सभी क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की सेक्टर प्रभारी शोभा भिंडे, सरपंच सकरी समरथ सिंह मोर्य सहित जनपद के स्वच्छता अभियान से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। समूहों की शिकायतें जिला स्तर तक पहुंचने और 15 अगस्त तक समस्या के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बावजूद 11 माह से अटकी राशि का भुगतान अब तक नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वीडियो: पूर्व सैनिक लीग सराज ने बलिदानी यश कुमार को दी श्रद्धांजलि

19 Sep 2026

यूपी बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के अलीगढ़ आवास पर धरना

19 Sep 2026

रायबरेली में क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

19 Sep 2026

Video: गोमती पुस्तक महोत्सव में उमड़ी पुस्तक प्रेमियों की भीड़, छात्र-छात्राओं में दिखा खास उत्साह

19 Sep 2026

Video: राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लाम्बा ने की प्रेसवार्ता

19 Sep 2026
विज्ञापन

वीडियो: रामपुर में एंबुलेंस और बोलेरो गाड़ी की टक्कर, आधे घंटे तक फंसा रहा मरीज

19 Sep 2026

जयपुर मेयर पर BJP में सस्पेंस बरकरार, 84 पार्षद पुष्कर शिफ्ट; प्रत्याशी के नाम पर मंथन

19 Sep 2026
विज्ञापन

Video: लखनऊ विश्वविद्यालय में अंडमान-निकोबार के पर्यावरण और जलवायु संकट पर मंथन

19 Sep 2026

Video: ब्रह्मपुरी कॉलोनी में अवैध डेयरी के खिलाफ फूटा गुस्सा

19 Sep 2026

यूपीआई मॉडल को दुनिया ने अपनाया लेकिन व्यापारी नाराज, रोहतक में अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में हुई चर्चा

19 Sep 2026

हिंदू समाज के सशक्त होने से राष्ट्र होगा मजबूत, मनोज गुप्ता ने संगोष्ठी में कही ये बात

19 Sep 2026

नारनौल में कम बारिश से बाजरे की फसल खराब, किसानों ने मांगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा

Video: दिल्ली सीएम रेखा का पंजाब दौरा, फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

19 Sep 2026

बहराइच के सुजौली में तेंदुए ने घर में घुसकर ग्रामीण पर किया हमला, हालत गंभीर

19 Sep 2026

बेंच नहीं तो वोट नहीं! हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ कचहरी में वकीलों का प्रदर्शन

19 Sep 2026

अंबेडकरनगर में 49 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट और एक्सरे टेक्नीशियन को मिला नियुक्ति पत्र

19 Sep 2026

एबीवीपी और समाजवादी छात्र सभा के बीच तकरार से सियासी पारा गर्म, रायबरेली आएंगे अखिलेश

19 Sep 2026

VIDEO: आगरा कैंट पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

19 Sep 2026

VIDEO: अछनेरा में चलाया टिकट चेकिंग अभियान, 22 यात्रियों से 14515 रुपये जुर्माना वसूला

19 Sep 2026

VIDEO: त्योहार से पहले ट्रेनों में नो बुकिंग, बढ़ती वेटिंग ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

19 Sep 2026

VIDEO: ट्रेन के इंतजार में भूख की नहीं रहेगी चिंता, आगरा कैंट-ईदगाह पर एक नवंबर से शुरू होगी फूड वैन

19 Sep 2026

VIDEO: आगरा के यात्री देख सकेंगे पिंक और ब्लू सिटी के खूबसूरत नजारे, कर सकेंगे संगम स्नान

19 Sep 2026

दीपका विस्तार के लिए अस्पताल पर चला बुलडोजर: भड़के ग्रामीणों ने एसईसीएल जीएम ऑफिस में जड़ दिया ताला

19 Sep 2026

जालंधर में कांग्रेस का प्रदर्शन: यूपीआई (एमडीआर) के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते समय पार्टी का झंडा भी जला, पंजाब सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

19 Sep 2026

फरीदकोट में अज्ञात व्यक्ति के सिर पर वार करके हत्या,सड़क किनारे मिला शव,जांच कर रही है पुलिस

कानपुर: ग्रीन पार्क में फुटबॉल का रोमांच, बारिश ने रोका मुकाबलों का सिलसिला

19 Sep 2026

हांसी में खेत-खलिहान योजना के तहत 1.65 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन

19 Sep 2026

बाबा ब्रह्म दास महाराज ने पहली बॉल खुद खेलकर किया नशामुक्ति सेना की क्रिकेट लीग का शुभारंभ, युवाओं को नशे से दूर रखने का दिया संदेश

19 Sep 2026

शिमला: छत्तर सिंह ठाकुर बोले- 21 सितंबर को पेपर लीक मुद्दे पर होगा युकां का बड़ा सम्मेलन

19 Sep 2026

उरई के तीतरा खलीलपुर में दबंगों की गुंडई, जनरल स्टोर में घुसकर दुकानदार से मारपीट

19 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed