{"_id":"6afae2aee1cf69cb8006754b","slug":"teenager-killed-in-revenge-attack-with-knife-and-stone-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4939707-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: आपसी रंजिश के कारण चार-पांच नवयुवकों ने घेरकर की हत्या, किशोर को चाकू व पत्थरों से मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: आपसी रंजिश के कारण चार-पांच नवयुवकों ने घेरकर की हत्या, किशोर को चाकू व पत्थरों से मारा
आपसी रंजिश के कारण चार-पांच नवयुवकों ने एक किशोर की चाकू व पत्थर मारकर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश प्रारंभ कर दी है।
हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बघेल के अनुसार चार खंभा मजार के समीप रहने वाला नौशाद अली उम्र 17 साल अपने चाचा की दुकान में वेल्डिंग का कार्य करता था। किशोर रात लगभग 1 बजे घर लौट रहा था। तभी रास्ते में आपसी रंजिश के कारण चार-पांच नवयुवकों ने उसे घेर कर सिर पर पत्थर तथा चाकू से हमला कर दिया। जिसके कारण किशोर रक्त रंजिश अवस्था में बेहोश होकर गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नवयुवक फरार हो गए।
परिजन गंभीर अवस्था में घायल किशोर को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
थाना प्रभारी बघेल ने बताया कि विगत सितंबर माह में नौशाद ने आरोपी पक्ष के एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की थी। इसका बदला लेने के लिए आरोपी पक्ष द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है और उनके संभावित ठिकानों में दबिश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।