{"_id":"6a883825ddebef8ad90af466","slug":"youth-performs-dangerous-spider-man-stunt-in-gwalior-hangs-onto-the-back-of-a-dumper-truck-for-a-reel-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4634911-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: ग्वालियर में ‘स्पाइडर-मैन’ बनकर किया खतरनाक स्टंट, रील के चक्कर में डंपर के पीछे लटका युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: ग्वालियर में ‘स्पाइडर-मैन’ बनकर किया खतरनाक स्टंट, रील के चक्कर में डंपर के पीछे लटका युवक
ग्वालियर में सोशल मीडिया रील बनाने का ऐसा जुनून सामने आया है, जिसमें एक युवक ने अपनी जान के साथ-साथ सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जिंदगी भी खतरे में डाल दी। तेज रफ्तार डंपर के पीछे लटककर युवक खतरनाक स्टंट करता नजर आया। इस घटना का 14 सेकेंड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डंपर तेज रफ्तार से सड़क पर जा रहा है। इसी दौरान एक युवक डंपर के पिछले हिस्से में लगे लोहे के एंगल को पकड़कर पहिए के ठीक ऊपर झूल रहा है। युवक कुछ देर तक इसी तरह डंपर के पीछे लटककर स्टंट करता दिखाई देता है।
युवक का यह स्टंट किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा, लेकिन सड़क पर किया गया यह करतब बेहद खतरनाक था। जरा सी चूक होने पर युवक डंपर के पहिए के नीचे आ सकता था। इसके अलावा पीछे से आने वाला कोई वाहन भी अचानक हादसे का शिकार हो सकता था। डंपर के ठीक पीछे चल रही एक कार में सवार लोगों ने युवक को इस तरह स्टंट करते देखा तो उसका वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। करीब 14 सेकेंड के इस वीडियो को गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला ग्वालियर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा। पुलिस ने अब वीडियो के आधार पर डंपर के नंबर की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। इसके साथ ही स्टंट करने वाले युवक की पहचान भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही बेहद गंभीर है। सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज हासिल करने के लिए किए जा रहे ऐसे स्टंट से किसी की भी जान जा सकती है। खासकर तेज रफ्तार भारी वाहनों के साथ इस तरह का जोखिम उठाना जानलेवा साबित हो सकता है।
पुलिस का कहना है कि डंपर और युवक की पहचान होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ पर सवाल खड़े करती है। कुछ सेकेंड की रील के लिए अपनी जिंदगी खतरे में डालना न सिर्फ लापरवाही है, बल्कि सड़क पर मौजूद दूसरे लोगों के लिए भी बड़ा खतरा है। ग्वालियर का यह वीडियो इसी खतरे की तस्वीर सामने ला रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।