फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: LNIPE Student Protest Enters Day 14, Four Begin Indefinite Hunger Strike Over Six Demands

ग्वालियर: LNIPE में 14वें दिन भी छात्रों का आंदोलन जारी, 6 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

Tue, 22 Sep 2026 09:34 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 09:34 PM IST
Gwalior: LNIPE Student Protest Enters Day 14, Four Begin Indefinite Hunger Strike Over Six Demands
ग्वालियर।देश के लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (LNIPE) में छात्रों का आंदोलन 14वें दिन भी जारी रहा। गुवाहाटी स्थित एलएनआईपीई कैंपस में छात्रा श्रुति उपाध्याय की मौत के बाद शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन अब भूख हड़ताल तक पहुंच गया है। मंगलवार को आंदोलन कर रहे चार छात्रों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। छात्रों का कहना है कि उनकी छह सूत्रीय मांगों को संस्थान प्रबंधन लगातार नजरअंदाज कर रहा है।

छात्रों के मुताबिक, 8 सितंबर से संस्थान के गेट पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका आरोप है कि 13 दिनों तक आंदोलन के बावजूद प्रबंधन की ओर से उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते मंगलवार को चार छात्रों ने आंदोलन स्थल पर ही भूख हड़ताल शुरू कर दी। छात्रों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर दूसरे छात्र भी भूख हड़ताल में शामिल हो सकते हैं।

पीएचडी छात्र शैलेंद्र सिंह का कहना है कि छात्र लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से आंदोलन को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। उनका कहना है कि छात्र चाहते हैं कि उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई हो, केवल आंदोलन खत्म करने के लिए आश्वासन नहीं।छात्रों का कहना है कि आंदोलन की वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है, लेकिन इसके बावजूद वे अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं।

मंगलवार को आंदोलन कर रहे छात्रों का एक समूह संस्थान के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक की ओर भी बढ़ा। बड़ी संख्या में छात्र नारेबाजी करते हुए प्रबंधन कार्यालय की तरफ पहुंचे। इसी दौरान कुलगुरु की गाड़ी वहां से गुजरी। छात्रों ने रास्ते में बैठकर धरना देने का प्रयास किया। छात्रों की भीड़ को देखते हुए गाड़ी पीछे की ओर चली गई और वहां से रवाना हो गई।

इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में पहुंच गए और वहां रास्तों को रोककर विरोध जताया। छात्रों का कहना था कि जब वे गर्मी और बारिश के बीच खुले में आंदोलन कर रहे हैं, तो अधिकारियों और कर्मचारियों का कार्यालय में सामान्य तरीके से काम करना उन्हें उचित नहीं लग रहा।भूख हड़ताल पर बैठी छात्रा रितिका ने कहा कि छात्रों की छह सूत्रीय मांगों पर संस्थान प्रबंधन लगातार ध्यान नहीं दे रहा है। उनका कहना है कि छात्र न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और आंदोलन की वजह से उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

रितिका ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने साफ किया है कि अब उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी है और यदि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएग।छात्रा श्रुति उपाध्याय की मौत के बाद शुरू हुआ यह आंदोलन अब 14वें दिन भूख हड़ताल तक पहुंच चुका है। ऐसे में छात्रों और संस्थान प्रबंधन के बीच गतिरोध खत्म करने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अलीगढ़ में मोबाइल टावर से 38 घंटे बाद उतरे राजू सैनी, बोले यह

22 Sep 2026

गाजियाबाद प्रशासन से गुहार: तीन साल से जर्जर सरकारी स्कूल का रास्ता, छात्राएं रोज होती हैं परेशान; की ये मांग

22 Sep 2026

ईपीएफओ की वेतन सीमा बढ़ने से पीएफ और पेंशन में होगा फायदा

22 Sep 2026

फतेहाबाद में 15 हजार का इनामी बदमाश अभिषेक गिरफ्तार, पांच प्राथमिकी है दर्ज

22 Sep 2026

बदायूं: अवैध वसूली के आरोपों को बताया गलत, राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

22 Sep 2026
विज्ञापन

मेरठ: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की सभा, बोले- मजबूती से लड़नी होगी लड़ाई

22 Sep 2026

मेरठ: सदर सर्राफा बाजार से निकली मराठा समाज की गणेश विसर्जन यात्रा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु

22 Sep 2026
विज्ञापन

Meerut: विश्व शांति दिवस पर छात्राओं ने किया श्रमदान, गमलों की रंगाई-पुताई से संवारा कॉलेज परिसर

22 Sep 2026

जम्मू: नाग देवता के दरबार में उमड़ी आस्था, मेले में झूमे लोग

22 Sep 2026

जम्मू: बच्चों की बेहतर परवरिश पर मंथन, शादाब करेवा में ट्रेनिंग प्रोग्राम

22 Sep 2026

राजोरी: नौशेरा में दिव्यांगजनों को मिली बड़ी मदद, 56 लोगों को बांटे 96 सहायक उपकरण

22 Sep 2026

जम्मू-कश्मीर: वासुकी नाग मेले में सोनम चौधरी ने बांधा समां, सुरों पर झूमे दर्शक

22 Sep 2026

जम्मू: कठुआ में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

22 Sep 2026

जम्मू-कश्मीर: शोपियां के अवनीरा बाग में मिला आइईडी, इलाके की घेराबंदी

जम्मू-कश्मीर: डिग्री कॉलेज मौंगरी के उद्घाटन पर पूर्व डीडीसी ने उठाए सवाल

22 Sep 2026

जम्मू-कश्मीर: 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्री गणेश महोत्सव का समापन

22 Sep 2026

जम्मू: जीडीसी डोडा में कॉन्ट्रैक्चुअल फैकल्टी का प्रदर्शन, उठी 'समान काम, समान वेतन' की मांग

22 Sep 2026

भिवानी में तेरापंथ युवक परिषद के रक्तदान शिविर में बही सेवा की धारा, 36 यूनिट रक्त एकत्रित

22 Sep 2026

जम्मू-कश्मीर: सुषमा देवी की रहस्यमय मौत पर मायके पक्ष का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

22 Sep 2026

कठुआ: 'समान काम, समान वेतन' की मांग पर डिग्री कॉलेजों में पेन-डाउन स्ट्राइक

22 Sep 2026

जम्मू: विजयपुर में कांग्रेस का 'हल्लाबोल', तारिक हमीद करा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

22 Sep 2026

VIDEO: बिजली के तार के विवाद में मारपीट, पांच लोग घायल

22 Sep 2026

हमीरपुर: केंद्रीय जांच एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर व्यक्ति को हिरासत में लिया

जम्मू: मेरे सपनों का भारत कागज पर उतारा, 60 से ज्यादा बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

22 Sep 2026

हमीरपुर: गंधर्वा राठौड़ बोलीं- सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को दी जा रही कैशलैस इलाज की सुविधा

VIDEO: मंदिर पूजा करने गई महिला से मारपीट, प्राथमिकी

22 Sep 2026

VIDEO: एक सप्ताह बाद भी गोपऊ चोरी का सुराग नहीं

22 Sep 2026

VIDEO: किसान पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, पाना व ईको कार बरामद

22 Sep 2026

VIDEO: बाह में प्रधान से दरोगा और सिपाही ने की अभद्रता, 2000 घूस लेने का आरोप

22 Sep 2026

VIDEO: बिजली चोरी में चार पकड़े, प्राथमिकी दर्ज

22 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed