Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Spirit of service flows at Terapanth Yuvak Parishad's blood donation camp in Bhiwani; 36 units of blood collected.
{"_id":"6ab257cab4da6673d70ca08a","slug":"video-spirit-of-service-flows-at-terapanth-yuvak-parishads-blood-donation-camp-in-bhiwani-36-units-of-blood-collected-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में तेरापंथ युवक परिषद के रक्तदान शिविर में बही सेवा की धारा, 36 यूनिट रक्त एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में तेरापंथ युवक परिषद के रक्तदान शिविर में बही सेवा की धारा, 36 यूनिट रक्त एकत्रित
प्रेक्षा विहार में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में आयोजित मेगा रक्तदान शिविरों की श्रृंखला के तहत शिविर का आयोजन किया। सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अणुव्रत समिति के विशेष सहयोग से आयोजित इस शिविर में शहर के युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान 36 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो आपातकालीन स्थिति में मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा। परिषद की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता शिवरतन गुप्ता ने रिबन काटकर किया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान ही सर्वोत्तम दान है और इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। शिविर की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र जैन ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर चलाए जा रहे इन शिविरों के माध्यम से एक नया रिकॉर्ड कायम होने जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।