{"_id":"6765916d36968701a4097370","slug":"truck-suddenly-catches-fire-on-national-highway-cabin-burnt-to-ashes-watch-video-guna-news-c-1-1-noi1226-2437987-2024-12-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna News: नेशनल हाइवे पर अचानक ट्रक में लगी आग, जलकर खाक हुआ केबिन, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: नेशनल हाइवे पर अचानक ट्रक में लगी आग, जलकर खाक हुआ केबिन, देखें वीडियो
मध्यप्रदेश के गुना जिला में चांचौड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-46 पर स्थित ग्राम खेजराकला रानी के पास शुक्रवार की दोपहर में एक ट्रक में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से ट्रक के केबिन में रखा हुआ सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में यह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। यह घटना मां पीतांबरा होटल के पास हुई, जो फोरलेन हाइवे के किनारे स्थित है।
घटना की सूचना मिलने के बाद चाचौड़ा नगर परिषद की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी प्रयासों के बाद आग को बुझाया, जिससे ट्रक और उसके आसपास के क्षेत्र को अधिक नुकसान होने से बचाया जा सका। आग की घटना के बाद ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया, हालांकि ट्रक के चालक और अन्य कोई व्यक्ति घटना के समय घायल नहीं हुआ। आग लगने के बाद, घटनास्थल पर डायल-100 और पुलिस की टीम भी पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।
गौरतलब है कि नेशनल हाइवे पर इसके पूर्व में भी वाहनों में आग लगने के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें ट्रक जलकर पूरी तरह से खाक हो जाते हैं लेकिन यह घटनाक्रम शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण बताया जा रहा है और इसमें वक्त रहते हुए आग पर भी काबू पा लिया गया। इससे कोई बड़ी घटना या दुर्घटना घटित नहीं हुई। हालांकि ट्रक में आग कैसे और क्यों लगी इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।