फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   BJP's internal tussle exposed on the stage of 'Seva Sankalp' programme in Chanchauda

गुना: मंच पर जगह को लेकर भाजपा नेताओं में तीखी बहस, जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई नेता नीचे उतरे

Tue, 29 Sep 2026 08:48 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 08:48 PM IST
BJP's internal tussle exposed on the stage of 'Seva Sankalp' programme in Chanchauda

चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीनागंज में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा एवं जनकल्याण के 25 वर्षों की यात्रा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान भाजपा की अंदरूनी खींचतान मंच पर सामने आ गई। ‘वाराणसी से वडनगर जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में मंच पर बैठने की व्यवस्था को लेकर भाजपा नेताओं के बीच तीखी बहस की स्थिति बन गई। घटनाक्रम के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ सहित कई पदाधिकारी मंच से नीचे उतरकर बैठ गए।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा के जिला पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इसी बीच चांचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा ने अपने समर्थक और बीनागंज मंडल अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह मीणा को मंच पर बैठाने की बात कही। मंच पर सीमित स्थान होने के कारण इस व्यवस्था को लेकर असहमति सामने आई।

बताया गया कि इसी दौरान विधायक प्रियंका मीणा की भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह उर्फ निक्की और किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रामसेवक मीना गोपालगढ़ से बहस हो गई। मामला सार्वजनिक रूप से सामने आने के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कुछ देर के लिए असहज नजर आए।

पढे़ं:  बैगा-गोंड समुदाय के बच्चों की मौत को लेकर दौरा, सिंघार ने की पुष्टि

बहस बढ़ती देख पार्टी के अन्य नेताओं ने स्थिति संभालने का प्रयास किया। इसी दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ और पंचायत उपाध्यक्ष राजेश खंडेलवाल सहित कई नेता मंच से नीचे उतर आए। मुख्य मंच पर हुई इस स्थिति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बाद में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने मंच से नीचे बैठने को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मंच पर स्थान सीमित था और उन्हें बैठना था, इसलिए वे नीचे चले गए थे।

‘वाराणसी से वडनगर जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीनागंज पहुंची थी। यहां नगर भ्रमण और विभिन्न खेल गतिविधियों के विजेताओं को सम्मानित करने के बाद स्थानीय स्कूल के कबड्डी मैदान में मुख्य संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान मंच पर बैठने की व्यवस्था को लेकर विवाद सामने आया। कार्यक्रम में कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची टीमों को भी आयोजन स्थल से हटाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में आयोजकों की ओर से अलग से कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

चांचौड़ा के ताजा घटनाक्रम के बाद मधुसूदनगढ़ में हुए एक पूर्व कार्यक्रम की भी चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जनविश्वास योजना से जुड़े कार्यक्रम में भी मंच पर बैठने को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। उस दौरान एक जिला पंचायत सदस्य को मंच से नीचे उतारे जाने की बात सामने आई थी।

इसी तरह पहले चांचौड़ा में संत रविदास समरसता कार्यक्रम के दौरान भी मंच पर बैठने की व्यवस्था को लेकर विधायक की नाराजगी चर्चा में रही थी। एक अन्य कृषि कार्यक्रम में विधायक प्रियंका मीणा और भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य के बीच सार्वजनिक रूप से बहस होने की बात भी सामने आई थी। ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों और सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को लेकर संवाद करना था। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठने की व्यवस्था को लेकर सामने आए विवाद ने आयोजन को अलग वजह से चर्चा में ला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हरिद्वार में पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर GST विभाग की छापेमारी

29 Sep 2026

फरीदकोट में श्री गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक अक्तूबर को होगा भव्य ड्रोन शो

VIDEO: पितरों की शांति के लिए मोक्ष धाम पर हुआ सुंदरकांड

29 Sep 2026

VIDEO: राधा मेडिकल स्टोर के रिकॉर्ड खंगाले, खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

29 Sep 2026

VIDEO: कोलकाता में डॉ. पार्थसारथी को किया सम्मानित

29 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: दिल तेज धड़के तो हो जाएं सावधान...इसलिए बढ़ गए हार्ट अटैक के मामले

29 Sep 2026

VIDEO: जोड़ो-मांसपेशियों में दर्द, बुखार-खांसी से हालत खराब

29 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: एसएन के डाॅॅ. हरेंद्र यादव सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य बने

29 Sep 2026

VIDEO: शौकिया धूम्रपान पड़ रहा भारी, 40 की उम्र से पहले फूलने लगी सांस; दमा के मरीज बढ़े

29 Sep 2026

फरीदकोट में सफाई कर्मियों की हड़ताल शुरू

VIDEO: बीएसए कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं पर प्रदर्शन, छात्रों ने प्रशासन को गिनाईं समस्याएं

29 Sep 2026

शिमला में लावारिस कुत्तों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, नगर निगम सदन के बाहर धरना; बोले- अब चाहिए स्थायी राहत

29 Sep 2026

हमीरपुर के किसानों के लिए बड़ी राहत! मटर, मूली और पालक के बीज पहुंचे, मूली-पालक पर 50% सब्सिडी—जानें किस भाव मिलेगा बीज

दमोह: व्यारमा नदी में बहता मिला मगरमच्छ का शव, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; वन विभाग ने शुरू की जांच

29 Sep 2026

कानपुर के उर्सला अस्पताल में व्यवस्थाएं परखने पहुंचे जिलाधिकारी

29 Sep 2026

तरनतारन के स्कूल में बच्चों से उठवाई ईंटें, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल, जांच की मांग

इटावा: फिरोजाबाद एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में डीएफओ समेत दो की मौत

29 Sep 2026

लुधियाना पहुंची भाजपा की नशा मुक्ति यात्रा

29 Sep 2026

शिमला में लावारिस कुत्तों का बढ़ता आतंक! नगर निगम बोला-शहर से बाहर शिफ्ट करेंगे, जमीन की तलाश शुरू

29 Sep 2026

गृह मंत्री अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन

29 Sep 2026

कुल्लू: दशहरा उत्सव में पहुंचते ही बजंतरियों को मिले भत्ता, कारदार संघ के प्रस्ताव पर उठे सवाल

29 Sep 2026

कानपुर में एक्शन में महापौर प्रमिला पांडेय, जीटी रोड से हैलट तक हटेगी बजरी, बाढ़ पीड़ितों को बटेंगे कपड़े-खाना

29 Sep 2026

अंबेडकरनगर में छह दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

29 Sep 2026

Video: जर्जर पिलर के बाद एसए अपार्टमेंट में जैक लगाकर मरम्मत शुरू, 150 और जैक लगेंगे

29 Sep 2026

रायबरेली में बारिश के साथ तेज हवाओं से बिगड़ी फसल की सेहत, खेतों में बिछा धान

29 Sep 2026

अंबेडकरनगर में धागा मिल में काम करने वाली 17 महिला कर्मी फूड पॉइजनिंग का शिकार

29 Sep 2026

चोरी करने गए युवकों ने पहचान उजागर होने के डर से की अधेड़ की हत्या

29 Sep 2026

राम मंदिर की सुरक्षा में स्थायी रूप से तैनात एनएसजी, आठ लेयर का घेरा

29 Sep 2026

चंडौस पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को पकड़ा

29 Sep 2026

नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

29 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed