फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dindori News ›   Class 10 Student Attacked with Knife in Samnapur, Three Students Flee

डिंडोरी क्राइम: स्कूल से छात्रावास जा रहे 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, तीन छात्र फरार; पेट में लगी चोट

Sat, 05 Sep 2026 09:04 PM IST
डिंडोरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी Published by: डिंडोरी ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2026 09:04 PM IST
Class 10 Student Attacked with Knife in Samnapur, Three Students Flee

डिंडोरी के समनापुर कस्बे में सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास के पास कक्षा दसवीं के एक छात्र पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले के बाद आरोपी बताए जा रहे तीन छात्र मोटरसाइकिल से फरार हो गए। घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल डिंडोरी रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कक्षा दसवीं का छात्र सतीश मरावी शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे लंच के समय स्कूल से छात्रावास की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह बीईओ कार्यालय के पीछे पहुंचा, मोटरसाइकिल पर सवार तीन छात्रों ने उसे रास्ते में रोक लिया। किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। इसी दौरान आरोप है कि बाइक सवार छात्रों में से एक ने सतीश पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में छात्र के पेट में चाकू लगने से वह घायल हो गया। घटना के बाद तीनों आरोपी छात्र मोटरसाइकिल से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों और अन्य छात्रों को घटना की जानकारी मिलने पर घायल सतीश को समनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल डिंडोरी रेफर कर दिया।

पढ़ें: बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत पर बोले राहुल गांधी, कड़ी कार्रवाई की मांग की

बताया जा रहा है कि हमला करने वाला आरोपी छात्र कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ता है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस फरार तीनों छात्रों की तलाश में जुटी है।

इधर, छात्रावास अधीक्षक ने बताया कि घटना के समय वे बम्हनी में मुख्यमंत्री योजना से संबंधित रथयात्रा कार्यक्रम में गए हुए थे। छात्र पर चाकू से हमला होने की जानकारी मिलते ही वे तत्काल समनापुर पहुंचे। घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई और उसके उपचार की जानकारी ली गई।

घटना के बाद छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में चिंता का माहौल है। स्कूल और छात्रावास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का कहना है कि शैक्षणिक संस्थान और छात्रावास के आसपास इस तरह की घटना होना गंभीर चिंता का विषय है।

फिलहाल घायल छात्र का जिला अस्पताल डिंडोरी में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी छात्रों की पहचान के साथ घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

यमुनोत्री धाम में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

05 Sep 2026

सीहोर में झमाझम बारिश: जमोनिया तालाब छलकने की कगार पर, सोयाबीन-धान को मिली राहत; प्रशासन अलर्ट

05 Sep 2026

बदायूं: सराफा व्यापारी के घर में आग लगने से घरेलू सामान जला, परिवार ने खिड़की तोड़कर बचाई जान

05 Sep 2026

पीलीभीत: तहसील समाधान दिवस में पहुंचे स्कूली बच्चे, डीएम से सड़क निर्माण कराने की मांग

05 Sep 2026

Video: श्रावस्ती में करंट लगने से युवक की मौत, मची चीख-पुकार

05 Sep 2026
विज्ञापन

Video: श्रावस्ती में राप्ती की मुख्य धारा में जमी रेत, किनारों पर कटान कर रही राप्ती

05 Sep 2026

मोगा गांव तखनवाद के स्कूल में हेड मास्टर ऋषि मनचंदा को मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार-2026

विज्ञापन

शाहजहांपुर: सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, स्कूल बंद किए जाने का विरोध

05 Sep 2026

मोगा में बिजली कटौती से परेशान 10 गांवों के किसान सड़क पर उतरे

वीडियो: पीलीभीत में शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, डीएम ने दिए प्रशस्ति पत्र

05 Sep 2026

Video: गोंडा में नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे

05 Sep 2026

Video: अयोध्या में शिक्षकों को सम्मानित कर विधायक ने बढ़ाया हौसला

05 Sep 2026

VIDEO: बटेश्वर पहुंचे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह, महादेव के दरबार में टेका माथा; महिला पहलवानों के लिए ये कहा

05 Sep 2026

VIDEO: रोडवेज बस ने कुचल दिए बाइक सवार, मासूम सहित दो की चली गई जान; तीन की हालत गंभीर

05 Sep 2026

कानपुर: शुक्लागंज में बैराज पर अनियंत्रित कार पानी से भरी खंती में जा घुसी

05 Sep 2026

VIDEO: विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा सुंदरकांड, थाना परिसर के मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

05 Sep 2026

श्योपुर में बारिश का कहर: क्वारी नदी उफान पर, पुल डूबा, गांवों और बस्तियों में घुसा पानी; अफरातफरी

05 Sep 2026

कानपुर: शुक्लागंज में गंगा में उफान कम, कई माेहल्लों में घुसा बाढ़ का पानी, 17 नावें लगाई गईं

05 Sep 2026

ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए निकले 34 युवा तिमोर-लेस्ते में फंसे, एजेंटों ने 3 करोड़ ठगे

कानपुर: शुक्लागंज में लापरवाही की भेंट चढ़ा श्मशान घाट, मुख्य द्वार पर कीचड़, टिनशेड और बेंच टूटी

05 Sep 2026

करनाल रोड समाज ने सरकार को घेरा, हर्ष एनकाउंटर की जांच समेत दो मांगों पर एक सप्ताह का अल्टीमेटम

05 Sep 2026

हाथरस पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन मंदिर में मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

05 Sep 2026

Video: वल्चर अवेयरनेस डे पर प्रतिभागियों का सम्मान

05 Sep 2026

सहारनपुर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, दो चचेरे भाइयों की मौत; पहियों के नीचे आने से मौके पर गई जान

05 Sep 2026

शाहजहांपुर: पुतला फूंकने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, लेखपाल पर परेशान करने का आरोप

05 Sep 2026

वीडियो: ऊना भाजपा की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर हुआ मंथन

05 Sep 2026

झांसी: बेटी रोती रही, पिता के पास नहीं थे पत्नी का शव ले जाने को रुपये

05 Sep 2026

Video: विनोद तावड़े बोले- एनडीए कार्यकर्ता ताकत से लड़कर यूपी चुनाव जीतेंगे

05 Sep 2026

टोहाना में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

05 Sep 2026

रोहतक में जिला बार चुनाव में प्रधान पद के लिए शनिवार को तीन ने भरा नामांकन, महासचिव पद पर बीरेंद्र सुहाग मैदान में

05 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed