Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Two groups clashed following a motorcycle collision; heavy stone-pelting ensued, and the injured

एमपी: देवास में बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में बवाल, जमकर हुआ पथराव; पांच से छह लोग घायल

Tue, 10 Nov 2026 06:43 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2026 06:43 PM IST
Two groups clashed following a motorcycle collision; heavy stone-pelting ensued, and the injured

देवास जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर बरोठा के सांसी मोहल्ले में मंगलवार दोपहर बाइक की टक्कर को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद पथराव में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुए पथराव से बचने के लिए आसपास के लोगों ने घरों में घुसकर खुद को सुरक्षित किया।

विवाद में दोनों पक्षों के करीब 5 से 6 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार, किसी की हालत गंभीर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही बरोठा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ शुरू कर दी है।

मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। एक पक्ष की शीतल पति मनीष सिसोदिया की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष के कुछ लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी पहुंचे।

पढे़ं:  सात साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद सिर कुचलकर हत्या, दोनों आरोपी हिरासत में

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत सोमवार शाम को हुई थी। उस दौरान दोनों पक्षों की मोटरसाइकिलों में टक्कर हो गई थी, जिससे एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक की मरम्मत का खर्च देने की बात को लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदायों से बताए जा रहे हैं।

बरोठा थाना प्रभारी सविता जाटव ने बताया कि दोनों पक्षों के 5 से 6 लोगों को चोटें आई हैं। किसी की हालत गंभीर नहीं है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) एचएन बाथम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्षों को थाने लाकर मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया शुरू की गई है। डीएसपी बबीता बामनिया के अनुसार, फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मणि मंदिर में 151 क्विंटल अन्न से सजा अन्नकूट, महाकालेश्वर स्वरूप में महादेव ने दिया दर्शन; VIDEO

10 Nov 2026

गोवर्धन पूजा कर महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना, VIDEO

10 Nov 2026

मानसरोवर तालाब पर छठ घाट के टोकन के लिए लगी लंबी कतार; VIDEO

10 Nov 2026

लखनऊ में करंट से महिला किसान की मौत, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बंधाया ढांढस

10 Nov 2026

जगरांव में रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का प्रदर्शन

10 Nov 2026
विज्ञापन

शिमला: लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों को बसाने पर हंगामा, दुकानदारों ने जताया विरोध

10 Nov 2026

VIDEO: गोवर्धन पूजा पर गिरिराज धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु

10 Nov 2026
विज्ञापन

लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में छठ पूजा की तैयारी शुरू, बेदी बनाने लगे श्रद्धालु

10 Nov 2026

मोगा में धड़ल्ले से पराली जला रहे किसान

जनगणना कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

10 Nov 2026

बंगाली समाज को दिलाएंगे भूमि का मालिकाना हक

10 Nov 2026

बरेली के तस्कर के इशारे पर पंजाब पहुंचाई जा रही थी अफीम की खेप

10 Nov 2026

25 हजार का इनामी मोहसिन मुठभेड़ में गिरफ्तार

10 Nov 2026

त्योहारी सीजन में रामपुर पुलिस मुस्तैद, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

10 Nov 2026

छापे में पकड़ा पांच क्विंटल सिंथेटिक दूध

10 Nov 2026

अयोध्या में यमथरा घाट पर यमराज की पूजा-अर्चना को उमड़े श्रद्धालु

10 Nov 2026

हादसा: बदायूं-मथुरा हाईवे पर कार पलटी, एक युवक की मौत, छह घायल

10 Nov 2026

लखीमपुर खीरी: गोशाला में गोवंशों की मौत का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

10 Nov 2026

मेले में सुरक्षा और निगरानी के लिए बन रहे वॉच टॉवर

10 Nov 2026

अंबेडकरनगर में दौड़ के जरिये क्लीन एयर-ग्रीन एयर का दिया गया संदेश

10 Nov 2026

VIDEO : बटेश्वर मेला की शान रहा 'बालत्तर' नस्ल का ऊंट, परवान चढ़ाया था ढोला-मारू का प्यार।

10 Nov 2026

VIDEO पड़ताल: भरे नहीं बाढ़ के जख्म, हादसे का खतरा, पशु मेला को जोड़ने वाले रास्ते की टूटी पड़ी है पुलिया, उठी मरम्मत की मांग।

10 Nov 2026

VIDEO: त्योहारों पर बाजारों में मुस्तैद रही पुलिस, किया फ्लैग मार्च

10 Nov 2026

VIDEO: ई-लॉटरी से हुआ 15 किसानों को कृषि यंत्रों का आवंटन

10 Nov 2026

VIDEO: स्केटिंग में मथुरा के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक

10 Nov 2026

फरीदकोट बस स्टैंड पर पीआरटीसी के कच्चे कर्मियों का रोष प्रदर्शन,16 नवंबर से हड़ताल की चेतावनी

झांसी: बुंदेली परंपरा का अनूठा संगम, देवामाता में पूरे दिन लगा मौनियों का मेला, जमकर किया नृत्य

10 Nov 2026

जवां के बरई सुभानगढ़ी में तेज मोटर साईकिल चलाने पर मारपीट, पथराव

10 Nov 2026

ऊना: दुघार में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, 24 टीमें दिखा रहीं दमखम

10 Nov 2026

छर्रा में अभद्र भाषा पर आरक्षी का तबादला

10 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed