फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   datia udina village 1000 people fall ill after eating rasgullas trayodashi program

दतिया: त्रयोदशी के कार्यक्रम में रसगुल्ले खाने से 1000 लोग हुए बीमार, किसी को पेट दर्द तो किसी को हुई उल्टियां

Sat, 17 Oct 2026 06:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 17 Oct 2026 06:20 PM IST
सार

दतिया जिले के उड़ीना गांव में त्रयोदशी कार्यक्रम में रसगुल्ले खाने के बाद करीब 1,000 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। ग्रामीणों को पेट दर्द, उल्टी और सिरदर्द की शिकायत हुई। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाकर उपचार किया। कुछ मरीज अस्पतालों में भर्ती कराए गए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई गई है।

विज्ञापन
datia udina village 1000 people fall ill after eating rasgullas trayodashi program
फूड पॉइजनिंग की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

दतिया जिले की भांडेर तहसील के उड़ीना गांव में त्रयोदशी के कार्यक्रम में रसगुल्ले खाने से करीब 1,000 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। 15 अक्तूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में भोजन के साथ मिठाई खाते ही ग्रामीणों को पेट दर्द, उल्टी और सिरदर्द होने लगा। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाकर पीड़ितों का उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमानवीयता: नवरात्रि का हवाला देकर मकान मालिक ने घर में नहीं ले जाने दिया शव, अस्पताल के बाहर हुए संस्कार
विज्ञापन


दूषित खोया की आशंका
उड़ीना गांव के निवासी तिलक सिंह यादव के बुजुर्ग पिता एदल सिंह पटेल का बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके निधन के बाद 15 अक्तूबर को त्रयोदशी कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसमें शामिल हुए ग्रामीणों ने भोजन के साथ रसगुल्ले खाए थे। माना जा रहा है कि रसगुल्लों में इस्तेमाल किया गया खोया खराब था। इन्हें खाने से ही लोगों की सेहत बिगड़ने लगी। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने खराब खोये के कारण तबीयत खराब होने की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इतनी बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीमार होने से पूरे गांव में चिंता फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में शिविर लगाकर इलाज
घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार दोपहर उड़ीना गांव पहुंची। टीम ने तत्काल शिविर लगाकर बीमार लोगों का इलाज शुरू किया। वहीं अधिक बीमार मरीजों को जिला अस्पताल, इंदरगढ़ तथा भांडेर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। भांडेर बीएमओ डॉ. जयंत यादव ने बताया कि ग्रामीणों को मुख्य रूप से पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी। सूचना पर शिविर लगाकर सभी प्रभावितों का इलाज किया है। जांच के दौरान किसी भी मरीज में गंभीर लक्षण नहीं मिले। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और किसी को कोई गंभीर समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed