फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh The committee formed to inspect the houses of Pradhan Mantri Awas Yojana became a topic of discussion

Damoh News: पीएम आवास योजना के मकानों की जांच के लिए बनी कमेटी चर्चा में आई, ऐसे अधिकारियों को किया गया शामिल

Wed, 08 Jan 2025 01:28 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 08 Jan 2025 01:28 PM IST
Damoh The committee formed to inspect the houses of Pradhan Mantri Awas Yojana became a topic of discussion
दमोह प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक योजनांतर्गत किए गए भुगतान संबंधी शिकायतों की जांच के लिए कलेक्टर द्वारा एक जांच समिति बनाई गई है। इस समिति में नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य विभागों के उपयंत्रियों को भी शामिल किया गया है। लेकिन, इस जांच समिति में ऐसे उपयंत्रियों को शामिल किया गया है जो या तो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या दमोह से स्थानांतरित हो चुके हैं। ऐसे में गठित की गई समिति पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 

दरअसल, नगर पालिका परिषद दमोह में प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक अंतर्गत किए गए भुगतान संबंधी अनियमितताओं की शिकायतों पर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए थे। इस जांच के तहत अपर कलेक्टर मीना मसराम ने शहर के 39 वार्डों के लिए कर्मचारियों और अन्य विभागों के उपयंत्रियों को जांच दल में शामिल किया। इन्हें यह प्रमाणित करना था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जो राशि आवंटित की गई थी, वह पात्र हितग्राहियों को दी गई या अपात्र लोगों को। लेकिन, इस समिति ने अब तक कोई जांच नहीं की है।

कौन-कौन अधिकारी शामिल?
  • जेपी पांडे: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री, दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त।
  • शेख मोहसिन खान: जनपद पंचायत दमोह के उपयंत्री, डेढ़ वर्ष पूर्व रीवा स्थानांतरित।
  • मदन सिंह ठाकुर: लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री, दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त।
  • केके अग्रवाल: पीआईयू के उपयंत्री, एक वर्ष पूर्व सागर स्थानांतरित।
  • केएस शुक्ला: जल संसाधन विभाग के उपयंत्री, वर्तमान में पन्ना में पदस्थ।
  • एचडी शर्मा: जल संसाधन विभाग के उपयंत्री, एक वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त।
  • केएल पटेल: जनपद पंचायत पटेरा के उपयंत्री, वर्तमान में कटनी में पदस्थ।
  • महेंद्र सिंह ठाकुर: ग्रामीण सेवा विभाग के उपयंत्री, एसडीओ प्रभार में।

अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई
प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं और नियमों का उल्लंघन कर राशि के अन्य कार्यों में भुगतान की शिकायत पर कलेक्टर द्वारा कराई गई जांच में कई अनियमितताएं सामने आई थीं। इसकी रिपोर्ट कार्रवाई के लिए नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल को भेजी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में पदस्थ कुछ अधिकारी और कर्मचारी अपने राजनीतिक प्रभाव के कारण इस जांच को भोपाल में रुकवाने का प्रयास कर रहे हैं।

दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे
जांच समिति में तैनात नगर पालिका के कर्मचारियों पर सीएमओ का दबाव है कि वे यह रिपोर्ट दें कि संबंधित हितग्राही पात्र था या अपात्र। कर्मचारियों का कहना है कि जब हितग्राहियों को आवास योजना की राशि आवंटित की गई थी, तब इसकी स्वीकृति किन अधिकारियों ने दी, इसकी जांच होनी चाहिए। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि जिन हितग्राहियों को राशि जारी की गई थी, उनके दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे।

क्या बोले संबंधित अधिकारी? 
  • लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त उपयंत्री मदन सिंह ठाकुर ने कहा- मैं तो दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हो चुका हूं। मुझे कोई जानकारी नहीं है कि किस बात की समिति बनी और किस बात की जांच होनी है। मेरा नाम कैसे आ गया, यह पता नहीं।
  • पीआईयू सागर में पदस्थ उपयंत्री केके अग्रवाल ने कहा- मैं एक वर्ष पूर्व सागर स्थानांतरित हो चुका हूं। मुझे किसी भी प्रकार की जांच के आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं।

जांच कराई जा रही है
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि इस मामले में सीएमओ द्वारा जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : चंदौली के लिए खुशखबरी, अब डायलिसिस सेंटर में 10 की जगह रोज होगा 15 डायलिसिस

08 Jan 2025

VIDEO : भदोही में महाकुंभ को लेकर पुलिस ने किया मॉकड्रील, व्यवस्था और यातायात इंतजाम की चुस्ती जांची गई

08 Jan 2025

VIDEO : चंदौली के खेत में गिर रहा गंदा पानी, छह वर्षों से दो एकड़ खेत में परेशानी, खेती नहीं कर पा रहे किसान

08 Jan 2025

VIDEO : चंदौली के टाई ब्रेकर में मणिपुर ने गाजीपुर यूपी को 4-1 से हराया, खिलाड़ियों में उत्साह, मैदान पर रोमांच

08 Jan 2025

VIDEO : बलिया में छेड़खानी का विरोध करने पर चाकू से हमला, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

08 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में भाकपा माले का प्रदर्शन,बिजली बिल माफ करने के लिए निकाली रैली

08 Jan 2025

VIDEO : मऊ पुलिस का एक्शन,मुख्तार के करीबी का अवैध रूप से अर्जित धन से बना डेढ़ करोड़ का मकान कुर्क

08 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र के सभी ग्राम पंचायतों में चकबंदी कराए जाने की किसानों ने मांग रखी, धंधरौल बांध से समय-समय पर सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने पर जोर

08 Jan 2025

VIDEO : भदोही में सभासदों की गांधीगिरी, झाडू लगाकर दर्ज कराया विरोध प्रदर्शन, बोले जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, आवाज उठाते रहेंगे

08 Jan 2025

VIDEO : बलिया के गांव में पहुंचा बलिदानी जितेंद्र का पार्थिव शरीर, नम हुईं आंखें, विधायक और अधिकारी भी पहुंचे

08 Jan 2025

VIDEO : चंदौली में छह महीने से कीचड़ और गंदे पानी से आवागमन को मजबूर 20 हजार लोग

08 Jan 2025

VIDEO : गाजीपुर में गायत्री महायज्ञ का आयोजन, महिलाओं ने दी आहूति, मंत्रों के उच्चारण से वातावरण भक्तिमय

08 Jan 2025

VIDEO : फतेहपुर में सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी डीसीएम पलटी, कई लोग घायल

07 Jan 2025

Rampur Bushahar News: तीन वर्ष में ही धंसने लगा निरमंड बस अड्डे का डंगा

07 Jan 2025

VIDEO : गाजीपुर में गरमाई सियासत, जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष के विरोध में उतरे, 16 सदस्यों ने दिया इस्तीफा

07 Jan 2025

VIDEO : जौनपुर में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, सरायख्वाजा पुलिस की छह टुकड़ियां मैदान में उतरी,5 घंटो में काटे 40 चालान

07 Jan 2025

VIDEO : Baghpat: मोहल्ला रामपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

07 Jan 2025

VIDEO : सोनभद्र में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांगा 18 आदिवासियों को जमीन का अधिकार

07 Jan 2025

VIDEO : गाजीपुर में पत्रकार मुकेश चंदाकर की हत्या को लेकर आक्रोश, न्याय की मांग को लेकर निकाला गया मार्च

07 Jan 2025

VIDEO : Meerut: श्रद्धालुओं ने कमाया धर्मलाभ

07 Jan 2025

VIDEO : नगर पालिका परिषद हाथरस की बोर्ड बैठक में हंगामा

07 Jan 2025

VIDEO : सचिन इलेवन और विक्टरी वाइपर्स इटावा ने दर्ज की जीत

07 Jan 2025

VIDEO : पुलिस ने हेलमेट-सीटबेल्ट लगाने वालों को दिए गुलाब के फूल

07 Jan 2025

VIDEO : गाजियाबाद की रिशा और साक्षी राष्ट्रीय पदक के लिए लगाएंगी निशाना

07 Jan 2025

VIDEO : नए साल में नोएडा-ग्रेनो डिपो को मिले 31 नए बस चालक, परिवहन निगम ने किया चयन

07 Jan 2025

VIDEO : बच्चों ने बादाम समझ खा लिया जहरीला फल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

07 Jan 2025

Sikar News: चार नकाबपोश बदमाशों ने आभूषण की दुकान को बनाया निशाना, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

07 Jan 2025

VIDEO : फरीदाबाद के नीमका में अमर उजाला संवाद का हुआ आयोजन, लोगों ने बताईं समस्याएं

07 Jan 2025

Dausa News: साइबर ठगी का पर्दाफाश, शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर नगदी की बरामद

07 Jan 2025

VIDEO : सोशल मीडिया पर कमेंट करने पर खबरी को पीटा, फायरिंग का आरोप

07 Jan 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed