{"_id":"6ad6252f1de68cea90044d76","slug":"rs-50-lakh-cash-box-stolen-from-coriander-traders-house-in-betuls-barkhed-village-police-probe-on-betul-news-c-1-1-noi1569-4851141-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बैतूल: 50 लाख की पेटी चोरों ने कर दी पार! दुर्गा आरती में गया था परिवार, पीछे से बदमाश कर गए हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैतूल: 50 लाख की पेटी चोरों ने कर दी पार! दुर्गा आरती में गया था परिवार, पीछे से बदमाश कर गए हाथ साफ
बैतूल जिले मुलताई थाना क्षेत्र के बरखेड़ गांव में धनिया व्यापारी के सूने घर से करीब 50 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर घर में रखी लोहे की पेटी उठाकर ले गए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य नवरात्रि के अवसर पर गांव में आयोजित दुर्गा आरती में शामिल होने गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, धनिया व्यापारी कृष्णा साहू का परिवार सोमवार रात दुर्गा प्रतिमा की आरती में शामिल होने गया था। रात करीब 10 बजे जब परिवार लौटा तो बेडरूम में रखी लोहे की पेटी गायब मिली। परिजनों के मुताबिक, पेटी में धनिया की खरीदी-बिक्री से संबंधित करीब 50 लाख रुपये नकद रखे थे। इसके बाद उन्होंने मुलताई पुलिस को सूचना दी।
मुख्य दरवाजे का ताला सुरक्षित, पीछे का कुंदा खुला मिला
घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस को घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला सही-सलामत मिला, जबकि पीछे के दरवाजे का कुंदा खुला हुआ था। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस परिचित व्यक्ति की संलिप्तता की आशंका सहित अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। हालांकि, चोरी में किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति का हाथ होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। गांव और मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया की गई है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि घर में इतनी बड़ी रकम रखे होने की जानकारी किन लोगों को थी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी गई रकम और आरोपियों के संबंध में अंतिम स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।