{"_id":"66b736c1758357c9e80f11de","slug":"there-is-no-peace-even-after-death-the-land-of-muktidham-is-occupied-by-the-bullies-the-last-rites-had-to-be-performed-by-making-a-temporary-crematorium-watch-video-ashoknagar-news-c-1-1-noi1226-1982188-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: मौत के बाद भी सुकून नहीं, मुक्तिधाम की भूमि पर दबंगों का कब्जा; अब अस्थाई तौर पर मुक्तिधाम का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: मौत के बाद भी सुकून नहीं, मुक्तिधाम की भूमि पर दबंगों का कब्जा; अब अस्थाई तौर पर मुक्तिधाम का निर्माण
मध्यप्रदेश में अंतिम अंतिम संस्कार की अजीबो गरीब तस्वीरें लगातार निकलकर सामने आ रही है, जिसमें किसी के यहां शमशान नहीं तो किसी के यहां मुक्तिधाम पर छत नहीं और कोई नदी पार करके अपने मृतकों का अंतिम संस्कार कर रहा है। लेकिन अशोकनगर जिले की पिपरई तहसील से कुछ अजीबोगरीब ही मामला निकलकर सामने आया है, जिसमें मृतक के परिजनों वा जनप्रतिनिधियों के द्वारा अंतिम संस्कार के लिए अस्थाई तौर पर मुक्तिधाम की व्यवस्था की गई। उसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किए जा रहे है।
जानकारी के मुताबिक अशोकनगर जिले के पिपरई तहसील परिषद के वार्ड नंबर 9 में शुक्रवार की शाम दशरथ सिंह यादव की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए अस्थाई रूप से मुक्तिधाम तैयार किया तैयार गया, तब जाकर उनका अंतिम संस्कार किया गया। आपको बता दें पिपरई तहसील के वार्ड नंबर 9 में रहने वाले दशरथ सिंह यादव का बीमारी के चलते निधन हो गया था और उनके अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम में जगह नहीं मिली। ग्रामीणों ने बताया कि मुक्तिधाम की जगह पर कब्जा हो चुका है, जहां लोगों का अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए था, वहां अतिक्रमणकारियों के द्वारा खेती की जा रही है।
जनप्रतिनिधियों ने कराई वैकल्पिक व्यवस्था
मृतक दसरथ सिंह यादव के परिवार वाले परेशान तो हुए तो मृतक के भतीजे चुन्नू यादव ने नगर परिषद के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल यादव को फोन लगाया और सारी बात बताई, तब राहुल यादव ने तुरंत ही बिना देर किए स्वयं की ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी भेजे, जिससे अन्यंत्र जगह मुरम डाल कर किराए के टेंट हाउस के पाइप और निजी टीन भेजे, जिससे उनके बताए हुए स्थान पर टीन शेड बनाकर तैयार किया गया, जिसमें दसरथ सिंह यादव का अंतिम संस्कार किया गया
जनप्रतिनिधियों का कहना हैं
वार्ड पार्षद रुक्मणि राहुल यादव का कहना है कि वार्ड नंबर 9 के थिगली में पहले से ही मुक्तिधाम नहीं है और जो जगह है उस पर भी कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। कब्जे को मुक्त कराने के लिए दो बार तहसीलदार को आवेदन दे चुके हैं। नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल यादव का कहना है कि जैसे ही मुझे मृतक के भतीजे चुन्नू यादव ने बताया तो मैंने तुरंत ही मुरम पाइप और चद्दर भेजे और अस्थाई व्यवस्था कराई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।