फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   VIDEO: वंचित वर्गों की महारैली में उमड़ी तीस हजार से अधिक भीड़, प्रमोद लोधी बोले- 2027 में लोधी समाज की होगी निर्णायक भूमिका

VIDEO: वंचित वर्गों की महारैली में उमड़ी तीस हजार से अधिक भीड़, प्रमोद लोधी बोले- 2027 में लोधी समाज की होगी निर्णायक भूमिका

Sun, 04 Oct 2026 06:07 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:07 PM IST
VIDEO: वंचित वर्गों की महारैली में उमड़ी तीस हजार से अधिक भीड़, प्रमोद लोधी बोले- 2027 में लोधी समाज की होगी निर्णायक भूमिका
सबका दल यूनाइटेड की ओर से रविवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल परिसर में आयोजित वंचित वर्गों की हिस्सेदारी महारैली में 30 हजार से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया गया। भीड़ से उत्साहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी मंच से नीचे उतर आए और कार्यकर्ताओं के बीच सोफा डलवाकर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर उनका स्वागत किया। बाद में कार्यकर्ताओं के समझाने पर वह दोबारा मंच पर पहुंचे।महारैली में आगरा से लाई गई करीब 151 मीटर लंबी पगड़ी और कासगंज से लाए गए 35 मीटर भगवा कपड़े से प्रमोद लोधी का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. हरनाम सिंह, प्रदेश प्रभारी अवनीश राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी, प्रदेश महासचिव सत्यसेन पासी और प्रदेश महासचिव शाहिद हुसैन अंसारी समेत पार्टी नेताओं ने उन्हें बड़ी माला पहनाकर अभिनंदन किया। रैली में उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। बोले- 2027 में लोधियों के घर गूंजेगा प्रमोद लोधी का नाम प्रमोद लोधी ने कहा कि 2017 में भाजपा की जीत के बाद लोधी समाज के घरों में मोदी-मोदी और 2022 में योगी-योगी के नारे गूंजे थे। अब 2027 में लोधियों के घरों में प्रमोद लोधी का नाम गूंजेगा। उन्होंने कहा कि यदि 2027 में सबका दल यूनाइटेड की सरकार बनती है तो इससे भी भव्य रैली आयोजित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि तब मंच भी उनका होगा और माला भी उनकी होगी।उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक लखनऊ पहुंच चुके हैं और अब विधानसभा की दूरी करीब नौ किलोमीटर रह गई है। 2027 के विधानसभा चुनाव में इस दूरी को भी खत्म करना है। उन्होंने दावा किया कि रैली में पहुंची भीड़ बसों में भरकर या किराये पर नहीं लाई गई, बल्कि लोग अपने दम पर पहुंचे हैं। लोधी समाज की 45 जिलों और 212 विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी आबादी प्रमोद लोधी ने दावा किया कि प्रदेश के करीब 45 जिलों और 212 विधानसभा क्षेत्रों में लोधी समाज की बड़ी आबादी है। इसके बावजूद राजनीतिक हिस्सेदारी में समाज अभी पीछे है। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल किसी एक समाज या वर्ग की बात नहीं करती। शोषित और वंचित सभी वर्गों की आवाज बनकर उन्हें उनकी संख्या के अनुपात में राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।उन्होंने कहा हमारे समाज को विधायक-सांसद का टिकट मत दो, हमें ठेका-ठेकेदारी और नौकरी के साथ हिस्सेदारी दो।उन्होंने कहा कि समाज को केवल चुनाव के समय याद करने की राजनीति अब नहीं चलेगी। भाजपा पर लगाया छल करने का आरोप प्रमोद लोधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि लोधी समाज के साथ अब तक छल किया गया और उसे अपेक्षित सम्मान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि 2027 के चुनाव में समाज अपना हक और सम्मान लेकर रहे। उन्होंने नारा दिया,वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 में सबका दल यूनाइटेड की सरकार बनाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि जो राजनीतिक दल उनकी पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहेगा, उसे केवल गठबंधन की बात नहीं करनी होगी, बल्कि पहले लोधी समाज और अन्य वंचित वर्गों की हिस्सेदारी तय करनी होगी। 11 अक्तूबर से 'हिस्सेदारी रथ यात्रा' का एलान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा की कि 11 अक्तूबर से प्रदेश में 'हिस्सेदारी रथ यात्रा' शुरू की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जिस तरह गांव भ्रमण यात्रा में सहयोग किया गया, उसी तरह रथ यात्रा को भी सफल बनाने में जुटें।उन्होंने कहा कि रथ यात्रा के माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर वंचित समाजों को उनके अधिकार, सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही विधानसभा स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा। लोधी समाज जागा तो सरकार बदलने की ताकत रखता है प्रमोद लोधी ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि लोधी समाज कभी जागेगा नहीं, लेकिन अब समाज जाग चुका है और सरकार बदलने की ताकत रखता है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल लोधी समाज के वोट चाहते हैं, लेकिन अब समाज अपनी हिस्सेदारी भी तय करेगा।उन्होंने कहा कि जो भी दल सबका दल यूनाइटेड के साथ गठबंधन करेगा, उसे पहले हिस्सेदारी तय करनी होगी। इसके बाद ही गठबंधन पर विचार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक दल समाज की संख्या के अनुरूप उसे सम्मान और भागीदारी दें। पार्टी नेताओं ने संगठन मजबूत करने पर दिया जोर महारैली को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. हरनाम सिंह, प्रदेश प्रभारी अवनीश राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी, प्रदेश महासचिव सत्यसेन पासी और प्रदेश महासचिव शाहिद हुसैन अंसारी समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं ने वंचित वर्गों की राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने और संगठन को बूथ व विधानसभा स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में गांधी जयंती पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित

04 Oct 2026

लखनऊ में प्रांतीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला का आयोजन

04 Oct 2026

करनाल में डॉ. बीरुमल ग्रासरूट फुटबॉल टूर्नामेंट का अंतिम दिन आज, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल और सीकरी के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा

04 Oct 2026

जीरा में 500 ड्रोन से दिखाया गया गुरु रविदास जी का जीवन दर्शन

अमृतसर: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोलियां मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच

04 Oct 2026
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे सिंगापुर, SING फोरम में लेंगे हिस्सा

बहादुरगढ़ में कांग्रेस का ब्लॉक सम्मेलन, संजय दत्त व दीपेंद्र हुड्डा मुख्य पहुंचे

विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

04 Oct 2026

रायबरेली के डलमऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण

04 Oct 2026

अयोध्या में मशीनें खड़ीं, कूड़े का निस्तारण ठप, बाहर जलाया जा रहा कूड़ा

04 Oct 2026

यूपी से मानसून की विदाई, बदला मौसम, जानें अपने शहर का हाल!

04 Oct 2026

कानपुर: पोल पर चढ़े संविदा लाइनमैन की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत

04 Oct 2026

ग्रेटर नोएडा के अल्फा 2 में RWA चुनाव जारी, मतदाताओं में दिखा उत्साह, लंबी कतारों में लगे लोग

04 Oct 2026

जींद के लजवाना कलां के पास आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, तीन घायल

04 Oct 2026

कानपुर: पितृपक्ष की नवमी पर दामोदर नगर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य

04 Oct 2026

लखनऊ के चौक स्टेडियम में जिला स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

04 Oct 2026

लखनऊ में एसजीपीजीआई थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने चलाया सफाई अभियान

04 Oct 2026

भाजपा सरकार ने साढ़े चार करोड़ लोगों का रोजगार छीना है-पल्लवी पटेल

04 Oct 2026

कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य लाभ के लिए विद्यार्थियों ने किया हवन-पूजन

04 Oct 2026

बहरामपुर गांव और गुरु गोरखनाथ घाट जलमग्न, आवागमन बाधित

04 Oct 2026

छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की सड़क हादसे में मौत, VIDEO

04 Oct 2026

दमोह में गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव: प्रदर्शन के बाद 10 मकानों पर चला बुलडोजर; चार पर एफआईआर, दो गिरफ्तार

04 Oct 2026

लखनऊ में नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नियमित न आने से लोग नाराज, किया प्रदर्शन

04 Oct 2026

लखनऊ में सेक्टर-12 के गौतमबुद्ध पार्क में इंदिरानगर आवासीय महा समिति के लोगों ने चलाया स्वच्छता अभियान

04 Oct 2026

लखनऊ में स्तन कैंसर को लेकर 1090 चौराहे से निकली जागरुकता वॉकथान, विंटेज कार से शामिल हुए लोग

04 Oct 2026

सोनीपत में एचटेट अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक कराई जा रही, चार में से एक मशीन खराब

04 Oct 2026

मंडी: आपदा के बाद सराज के युवाओं ने थामी किताबें, 250 रुपये में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सहारा बना 'अपना पुस्तकालय'

04 Oct 2026

18,370 फीट की ऊंचाई पर काजल ने फहराया तिरंगा, परंगला चोटी पर हिमाचल का नाम किया रोशन

04 Oct 2026

बागपत: सहबानपुर गांव में नलकूप में निकला 12 फीट लंबा अजगर, बाल-बाल बचा किसान

04 Oct 2026

लखनऊ में स्तन कैंसर को लेकर 1090 चौराहे से जागरुकता वॉकथान पिंकवेव-2026 का आयोजन

04 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed