{"_id":"6a954834ea44fc02e905e6df","slug":"video-video-thasata-saga-ghamana-gae-thasava-ka-chhatara-ka-ithara-nahara-ma-dabna-sa-mata-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दोस्तों संग घूमने गए दसवीं के छात्र की इंदिरा नहर में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दोस्तों संग घूमने गए दसवीं के छात्र की इंदिरा नहर में डूबने से मौत
सतरिख रोड स्थित ग्राम नंदपुर निवासी मोहित कश्यप (20) की शनिवार शाम इंदिरा डैम स्थित शारदा सहायक पोषक नहर में डूबने से मौत हो गई। तीन दिन तक तलाश के बाद सोमवार सुबह नगराम क्षेत्र के इस्माइलनगर गांव के पास नहर में उसका शव उतराता मिला। शव की पहचान कपड़ों से होने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के नाना रामलगन ने बताया कि मोहित दसवीं कक्षा का छात्र था। शनिवार को करीब 11 बजे वह अपने दोस्तों के साथ ई-रिक्शा से इंदिरा नहर स्थित इंदिरा डैम घूमने गया था। इसी दौरान वह नहाने के लिए शारदा सहायक पोषक नहर में कूद गया। पानी में जाने के बाद वह बाहर नहीं आया।
घटना की सूचना बीबीडी पुलिस को दी गई। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाकर युवक की तलाश कराई, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन लगातार नहर के आसपास उसकी तलाश कर रहे थे।
सोमवार सुबह करीब चार बजे मोहित के पिता लक्ष्मी प्रसाद परिजनों के साथ नहर किनारे उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान नगराम क्षेत्र के इस्माइलनगर गांव के पास नहर में एक युवक का शव उतराता दिखाई दिया। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान मोहित के रूप में की और उसे नहर से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची नगराम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक लक्ष्मी प्रसाद आचार बेचने का काम करते हैं। मोहित चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उससे बड़ी उसकी बहन मोहिनी है, जबकि रोहित और मयंक उसके छोटे भाई हैं। मोहित की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।