फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh alleges: BJP is using AI to create fake videos of us, Dimple Yadav's videos are also fake.

अखिलेश का आरोप: एआई के जरिए हमारे फर्जी वीडियो बनवा रही है भाजपा, डिंपल यादव के वीडियो भी नकली

Mon, 31 Aug 2026 07:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 31 Aug 2026 07:31 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने कहा कि एआई के जरिये उनकी छवि खराब करने के लिए भाजपा की तरफ से वीडियो बनाए जा रहे हैं। यहां तक कि सांसद डिंपल यादव के लिए भी वीडियो बना रहे हैं।

विज्ञापन
Akhilesh alleges: BJP is using AI to create fake videos of us, Dimple Yadav's videos are also fake.
भाजपा पर हमलावर हुए अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद एसएआर (विशेष वार्षिक पुनरीक्षण) कराना भाजपा का षड्यंत्र है। इसके जरिये बड़े पैमाने पर भाजपा अपने लोगों के वोट बनवाने और दूसरों के वोट कटवाने की साजिश करेगी। पता चला है कि बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से उनके लोग आकर वोट बनवाएंगे। पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष अगले दो सप्ताह में बूथ स्तर पर भाजपा के भ्रष्टाचार, अन्याय और षड्यंत्रों का खुलासा करेंगे।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रदेश सपा कार्यालय पर सभी जिला व महानगर अध्यक्षों और एप के माध्यम से बूथ स्तर पर काम कर रहे पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि समाजवादी पार्टी का बूथ स्तर पर प्रचार मंगलवार से शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भाजपा चुनाव आयोग के माध्यम से साजिश करके दोबारा एसएआर (वार्षिक पुनरीक्षण) कराने की साजिश करेगी।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि कुछ समय पहले ही एसआईआर हुआ है। उसके बाद भी नाम काटने के लिए फार्म-7 भरवाए जा रहे हैं। यूपी में बड़ा षड्यंत्र हो रहा है। चुनाव से पहले भाजपा एसएआर के नाम पर अपने वोटों को एडजस्ट करने का प्रयास कर रही है। बड़े पैमाने पर भाजपा अपने लोगों को वोटर लिस्ट में शामिल करने की साजिश करेगी। इसे लेकर हमने अपने लोगों को सावधान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वजातीय टॉर्चर फोर्स बनी एसटीएफ, पीडीए के हो रहे फर्जी एनकाउंटर

अखिलेश यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की स्वजातीय टॉर्चर फोर्स (एसटीफ) के जरिये पीडीए का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं। पुलिस विभाग में पीडीए के लोगों का फील्ड पोस्टिंग नहीं मिलती। अगर इमरजेंसी में छुट्टी मांगते हैं तो छुट्टी भी नहीं मिलती है। सपा सरकार बनने पर प्रदेश में हुए सभी फर्जी मुठभेड़ों की जांच होगी। पीडीए मुख्यमंत्री के स्वजातीयों के निशाने पर है। एसटीएफ में 20 में से 10 लोग मुख्यमंत्री के स्वाजतीय है। बदायूं के 28 साल के राजेश कोरी की पुलिस हिरासत में हत्या कर दी गई। बदायूं के 22 थानों में से 10 में एसओ स्वजातीय हैं।

चेताया : एआई के जरिये बच्चों का खेल न खेले सरकार

अखिलेश यादव ने कहा कि एआई के जरिये उनकी छवि खराब करने के लिए भाजपा की तरफ से वीडियो बनाए जा रहे हैं। यहां तक कि सांसद डिंपल यादव के लिए भी वीडियो बना रहे हैं। सरकार इस तरह बच्चों का खेल न खेलें। हमारे लोग भी वीडियो बना सकते हैं, लेकिन हमने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी के खिलाफ इस तरह का वीडियो नहीं बनाएं। एक वीडियो हमे भी किसी ने बनाकर भेजा है। इस वीडियो को संवाददाताओं को भी दिखाया गया। पूर्व सीएम ने कहा कि एआई का खेल खेलेंगे तो समाजवादी इसमें बहुत आगे हैं। भाजपा सरकार बचपना न दिखाए। अन्यथा हमारी तरफ से भी ऐसे ही वीडियो जाएंगे, फिर लिखाएं एफआईआर।

कमीशनखोरी भाजपा सरकार का मॉडल

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का मॉडल पैसे बनाने और कमीशनखोरी का है। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में डिजाइन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। क्या इसमें ठेकेदार का कोई दोष नहीं है। मुख्यमंत्री छह माह में एक लाख नौकरी देने का झूठा वादा कर रहे हैं। सरकार के चार महीने भी नहीं बचे हैं। अखिलेश ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट और बांदा में बाढ़ को लेकर चिंता जताई। भाजपा सरकार तलवार के नफरत बांटती है। साथ ही कहा कि सपा अपनी सकारात्मक सोच से सत्ता तक पहुंचेगी।

पीडीए से होने के कारण केशव का हो रहा अपमान

Akhilesh alleges: BJP is using AI to create fake videos of us, Dimple Yadav's videos are also fake.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पीडीए के हैं, इसलिए भाजपा में उनका अपमान हो रहा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण को पीडीए बताते हुए कहा कि वहां एक लाख करोड़ खर्च करने के बाद भी विकास कार्य नहीं हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed