{"_id":"6ac9f6b3239798a27e0ecfd3","slug":"video-video-shahatha-pata-sharathathha-namana-shahatha-karatavara-ka-arapata-kaya-tarapanae-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शहीद पितृ श्रद्धा नमन, शहीद क्रांतिवीरों को अर्पित किया तर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शहीद पितृ श्रद्धा नमन, शहीद क्रांतिवीरों को अर्पित किया तर्पण
लखनऊ में पितृ पक्ष की अमावस्या पर गोमती तट स्थित शहीद स्मारक पर ‘शहीद पितृ श्रद्धा नमन-शहीद श्राद्ध’ अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इसमें स्वतंत्रता संग्राम, विभाजन विभीषिका और राष्ट्र रक्षा में बलिदान देने वाले ज्ञात-अज्ञात क्रांतिवीरों को तर्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
यह अनुष्ठान सुमंगलम सेवा साधना संस्थान, कर्तव्या फाउंडेशन, विश्व पुरोहित परिषद, हमराह एक्स एनसीसी कैडेट सेवा संस्थान और जयति भारत परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शहीद क्रांतिवीरों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। आयोजन का उद्देश्य देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना और उनकी स्मृति को नमन करना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।