{"_id":"6ab0f557a62b8bee56040147","slug":"video-video-saema-aavasa-ka-pasa-tavara-para-caugdhha-aagara-ka-mahal-palsa-thamakal-na-sarakashhata-utara-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीएम आवास के पास टावर पर चढ़ी आगरा की महिला, पुलिस-दमकल ने सुरक्षित उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीएम आवास के पास टावर पर चढ़ी आगरा की महिला, पुलिस-दमकल ने सुरक्षित उतारा
हजरतगंज के पार्क रोड के पास मुख्यमंत्री आवास के नजदीक एक महिला टावर पर चढ़ गई। महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। महिला को टावर पर देखकर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि महिला आगरा से लखनऊ आई थी और किसी विवाद को लेकर अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाना चाहती थी। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने टावर पर चढ़ी महिला से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
शुरुआती जानकारी में महिला के किसी जमीन विवाद से जुड़े मामले को लेकर टावर पर चढ़ने की बात सामने आ रही है। हालांकि, मामले की वजह को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अभी पुष्टि का इंतजार है। पुलिस महिला से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।