{"_id":"6aa673e4e65e1df2580ad1dc","slug":"video-video-rajashara-kamal-pasatha-ka-nakal-rapara-ma-bhara-raha-tha-masal-maugdhayava-ma-fakatara-ka-bhadafaugdha-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राजश्री- कमला पसंद के नकली रैपर में भर रहे थे मसाला, मड़ियांव में फैक्टरी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राजश्री- कमला पसंद के नकली रैपर में भर रहे थे मसाला, मड़ियांव में फैक्टरी का भंडाफोड़
राजश्री, कमला पसंद और विमल जैसे नामी ब्रांड के रैपर में नकली पान मसाला भरकर बाजार में खपाया जा रहा था। मड़ियांव पुलिस ने सिकरवार चौराहे के पास एक मकान में चल रही इस नकली पान मसाला फैक्टरी का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 39.5 किलो तैयार नकली पान मसाला, 5.5 किलो खुला तंबाकू, पैकिंग मशीन, हीटर और नामी कंपनियों के बड़ी संख्या में खाली पाउच व रैपर बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर को उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार पुलिस टीम के साथ सीतापुर रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान केवीएन एफएमसीजी प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि अंकित कुमार पुलिस से मिले। उन्होंने अपना प्राधिकरण पत्र दिखाते हुए बताया कि वह राजश्री और कमला पसंद ब्रांड के सत्यापन के लिए अधिकृत हैं। उन्होंने सूचना दी कि सिकरवार चौराहे के पास एक मकान में दो लोग राजश्री, कमला पसंद, विमल, किशोर आदि ब्रांड का नकली पान मसाला तैयार कर रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान में दबिश दी। पुलिस को देखते ही अंदर मौजूद दोनों युवक भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ग्राम देहली महराजगंज, थाना शिवगढ़, रायबरेली निवासी पिन्टू गुप्ता (45) और ग्राम देहली महराजगंज, थाना शिवगढ़, रायबरेली निवासी पवन साहू (30) के रूप में हुई।
39.5 किलो तैयार मसाला मिला
पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो वहां 39.5 किलो तैयार मिश्रित पान मसाला और 5.5 किलो खुला तंबाकू मिला। इसके अलावा 600 ग्राम कत्था-चूना पाउडर, एस-7 सेंटेड जर्दा, कमला पसंद के ब्लैक लेबल-2 प्रीमियम च्यूइंग तंबाकू, किशोर सुपरब पाउच व मसाला, राजश्री के पैकेट और पाउच तथा ओजस्वी-2 तंबाकू के पैकेट बरामद हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।