फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway complaint story

Lucknow News: ट्रेन 80 की थाली के वसूले 140 रुपये, पतली दाल और कच्ची रोटी पर भड़के यात्री

Sun, 13 Sep 2026 08:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
railway complaint story
लखनऊ। रेलवे की स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों से खानपान की तय दरों से अधिक वसूली का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अधिक दाम चुकाने के बावजूद यात्रियों को गुणवत्ताहीन और घटिया भोजन परोसा जा रहा है।
विज्ञापन

ताजा मामला गाड़ी संख्या 05569 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल का है। ट्रेन की स्लीपर बोगी एस-6 में अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ यात्रा कर रहे डा. सुधांशु ने सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अधिकृत वेंडर ने 80 रुपये की वेज थाली के 140 रुपये वसूल लिए। इसका भुगतान यूपीआई के जरिए किया गया। लेकिन जब खाना खोला तो उसमें दाल पानी जैसी पतली, रोटियां कच्ची और चावल-सब्जी ठंडे थे। पीड़ित यात्री ने घटिया भोजन की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर डीआरएम गौरव अग्रवाल ने जांच के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी 80 की जगह 160 रुपये वसूलकर शाकाहारी की जगह मांसाहारी खाना देने का मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed