{"_id":"6a8d648b6b319a0491066795","slug":"video-video-nagara-pacayata-athhayakashha-ka-bta-ka-pataii-ka-aarapa-shakashhaka-ka-khalfa-taharara-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे की पिटाई का आरोप, शिक्षक के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे की पिटाई का आरोप, शिक्षक के खिलाफ तहरीर
मोहनलालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार रावत के बेटे के साथ विद्यालय में मारपीट का आरोप सामने आया है। छात्र बिरुरा गांव स्थित वृंदावन पब्लिक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता है।
नगर पंचायत अध्यक्ष के अनुसार, सोमवार को छुट्टी के समय कुछ बच्चों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद विद्यालय के हेड टीचर शिव मंगल छात्र को पकड़कर स्कूल के उस हिस्से में ले गए, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। वहां छात्र की पिटाई की गई और उसके चेहरे पर कई घूंसे मारे गए, जिससे उसका दांत टूटने का भी आरोप है।
घर पहुंचने पर छात्र ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष बेटे के साथ पीजीआई थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।