{"_id":"6ad0d432dfb97f4d4c06b576","slug":"video-video-mahanallgaja-ma-thanathahaugdha-paca-lkha-ka-javara-oura-80-hajara-rapaya-cara-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मोहनलालगंज में दिनदहाड़े पांच लाख के जेवर और 80 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मोहनलालगंज में दिनदहाड़े पांच लाख के जेवर और 80 हजार रुपये चोरी
मोहनलालगंज कस्बे में गुप्ता ढाबा के पीछे स्थित पेप्सी एजेंसी संचालक उमाकांत पाठक के बंद घर को चोरों ने दिनदहाड़े निशाना बनाया। चोर घर के पीछे की बाउंड्रीवॉल फांदकर अंदर घुसे और दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और कमरे में रखी आलमारी तोड़कर उसमें रखें 80 हजार रुपये की नकदी और करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
उमाकांत पाठक के मुताबिक, वह बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे घर में ताला बंद करके अपनी एजेंसी पर चले गए थे। उनकी बेटी सौम्या भी कॉलेज गई हुई थी। दोपहर करीब चार बजे वह एजेंसी से घर लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। घर का सामान बिखरा पड़ा था और नकदी व जेवरात गायब थे।
दिनदहाड़े चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। चोरों का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया। मोहनलालगंज कस्बा चौकी प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।