{"_id":"6a9fb8573a17b8d14103dd15","slug":"video-video-lkhanauu-ma-35-rapaya-kal-payaja-thabgaga-mada-sa-shahara-ka-le-ravana-haii-15-vana-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में 35 रुपये किलो प्याज, दुबग्गा मंडी से शहर के लिए रवाना हुईं 15 वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में 35 रुपये किलो प्याज, दुबग्गा मंडी से शहर के लिए रवाना हुईं 15 वैन
आम लोगों को राहत देने के लिए एनसीसीएफ की ओर से मंगलवार को दुबग्गा स्थित नवीन सब्जी-फल मंडी से प्याज की 15 वैनों को हरी झंडी दिखाकर शहर के विभिन्न इलाकों के लिए रवाना किया गया। इन वैनों के माध्यम से लोगों को 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज उपलब्ध कराया जाएगा।
एनसीसीएफ के शाखा प्रबंधक शशि कुमार झा, सहायक प्रबंधक कौशलेंद्र कुमार मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक सुरेंद्र प्रताप सिंह, विशाल कुमार, सहायक प्रबंधक अमन असवाल, ऑफिस असिस्टेंट विनोद कुमार सिंह, मंडी अध्यक्ष मयंक लाला यादव और मंडी आढ़ती अजय सिंह ने संयुक्त रूप से वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।आढ़ती अजय सिंह ने बताया कि प्याज की ये वैन बुद्धेश्वर, आम्रपाली योजना, चौक, हजरतगंज, राजाजीपुरम, आईआईएम रोड, आलमबाग, गोमती नगर, आशियाना और काकोरी मोड़ समेत शहर के कई अन्य इलाकों में स्टॉल लगाकर प्याज का वितरण करेंगी। इस दौरान मंडी के कई आढ़ती भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।