{"_id":"6aba48952d8e14643a0c179f","slug":"video-video-lkhanauu-ma-300-parava-sanaka-na-yapa-palsa-bharata-brada-ka-gharava-kaya-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में 300 पूर्व सैनिकों ने यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में 300 पूर्व सैनिकों ने यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड का घेराव किया
यूपी पुलिस की वर्ष 2025 की आरक्षी भर्ती को लेकर करीब 300 पूर्व सैनिकों ने पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भर्ती प्रक्रिया से बाहर किए जाने का आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जताई।
पूर्व सैनिकों का आरोप है कि लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें फिजिकल टेस्ट से पहले ही भर्ती प्रक्रिया से बाहर किया जा रहा है। उनका दावा है कि एडमिट कार्ड भी डाउनलोड नहीं हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने भर्ती प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया।
पूर्व सैनिकों का कहना है कि यदि भर्ती के लिए कोई नियम लागू था तो उनके आवेदन पहले ही स्वीकार नहीं किए जाने चाहिए थे। उन्होंने पेंशनधारी होने के कारण भेदभाव किए जाने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने सेना में 16 साल सेवा देकर देश के लिए अपना योगदान दिया है। उनका सवाल है कि सेना में दी गई सेवा और त्याग की भर्ती प्रक्रिया में कोई अहमियत नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।