फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The elevated lane of the Kanpur-Lucknow Expressway will open today.

यूपी: मंगलवार दोपहर से खुलेगी कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस की एलिवेटेड लेन, हो चुकी है मरम्मत

Mon, 28 Sep 2026 11:40 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya यूपी: मंगलवार दोपहर से खुलेगी कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस की एलिवेटेड लेन, हो चुकी है मरम्मत
यूपी: मंगलवार दोपहर से खुलेगी कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस की एलिवेटेड लेन, हो चुकी है मरम्मत Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 28 Sep 2026 11:40 PM IST
सार

एक्सप्रेसवे पर कानपुर-लखनऊ लेन में बंथरा के पास किमी संख्या 14.4 पर स्लैब का कंक्रीट गिर गया था। इसके बाद 14 सितंबर से एक लेन बंद कर दी गई थी। अब इसे मंगलवार दोपहर को खोला जा रहा है।

विज्ञापन
The elevated lane of the Kanpur-Lucknow Expressway will open today.

विस्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड की बंद चल रही लेन मंगलवार दोपहर से खोली जाएगी। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत एनएचएआई द्वारा कराई जा चुकी है। बारिश के चलते तारकोल की लेयर चढ़ाने में देरी की वजह से इसे मंगलवार को खोला जा रहा है, जबकि पहले इसे 25 सितंबर को खोलना था।

विज्ञापन


मामला बीते 13 सितंबर का है। एक्सप्रेसवे पर कानपुर-लखनऊ लेन में बंथरा के पास किमी संख्या 14.4 पर स्लैब का कंक्रीट गिर गया था। इसके बाद 14 सितंबर से एक लेन बंद कर दी गई थी। बनी के आगे से वाहनों को नीचे उतार कर सर्विस रोड से ही लखनऊ भेजा जा रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गंगा एक्सप्रेसवे: सामने आई पानी भरने की वजह, बिजली की लाइन ऊपर करने के बजाय नीचे किया गया एक्सप्रेसवे का लेवल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चक्रवाती बारिश खत्म होते ही मौसम ने लिया यू-टर्न, पूरे प्रदेश में खिली तेज धूप; आठ डिग्री तक चढ़ेगा पारा


एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवरत्न ने बताया कि क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की गई थी। वहां लगभग ढाई मीटर के स्पैन को बदल कर उच्च क्षमता का लगाया गया है। काम 24 तक पूरा कर लिया गया था। लेकिन सड़क पर डामर की लेयर बिछाने में बारिश के कारण देरी हुई है। अब यह काम भी पूरा कर लिया गया है। मंगलवार दोपहर तक लेन खोल दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed