फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university

Lucknow News: लविवि के स्थापना दिवस पर दिखेगी 106 वर्षों के इतिहास की झलक

Thu, 29 Oct 2026 05:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
lucknow university
लखनऊ विश्वविद्यालय।

विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय का 106वां स्थापना दिवस 25 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके तहत 20 से 25 नवंबर तक शैक्षणिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम होंगे। कुलपति प्रो. जेपी सैनी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की गई और विभिन्न समितियों का गठन किया गया।

खास बात यह है कि विश्वविद्यालय के स्थापना काल से अब तक की प्रमुख घटनाओं, उपलब्धियों और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने के लिए विशेष ऐतिहासिक गैलरी बनाई जाएगी। सप्ताह भर चलने वाले आयोजनों में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के साथ इससे संबद्ध पांच जिलों के महाविद्यालय भी भाग लेंगे। विद्यार्थियों को परिसर की ऐतिहासिक इमारतों से परिचित कराने के लिए हेरिटेज वॉक होगी। वहीं, विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के नवाचार और रचनात्मकता को मंच मिलेगा। लखनऊ विश्वविद्यालय एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में पूर्व छात्रों और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच भी होगा।
विज्ञापन


24 को सांस्कृतिक संध्या, 25 को सम्मान समारोह

स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर 24 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान विशिष्ट शैक्षणिक योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 25 नवंबर को मुख्य समारोह में देश-विदेश में विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने वाले प्रतिष्ठित पूर्व विद्यार्थियों को सम्मान मिलेगा। आयोजन समिति की अध्यक्ष प्रो. पूनम टंडन और संयोजक प्रो. ध्रुव सेन सिंह बनाए गए हैं। अनुशासन, मंच सज्जा, तकनीकी व्यवस्था, परिसर सजावट, भोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रचार-प्रसार के लिए भी अलग-अलग समितियां गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed