फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: कोच्चि नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने देखा शहर का कूड़ा प्रबंधन

Thu, 29 Oct 2026 05:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
कोच्चि नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने देखा शहर का कूड़ा प्रबंधन
विज्ञापन


शिवरी प्लांट से लेकर डोर टू डोर कलेक्शन तक समझा

इसी सिस्टम को अपनाने की जताई इच्छा

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। केरल के कोच्चि नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को कचरा निस्तारण शिवरी प्लांट का दौरा किया। शहर की सफाई व्यवस्था को भी देखा और इस मॉडल को कोच्चि में भी अपनाने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल ने इसके अलावा राष्ट्र प्रेरणा स्थल, वेस्ट टू वंडर पार्क, मैटेरियल रिकवरी फैसिलिट सेंटर और मलवा निस्तारण प्लांट को भी देखा।


अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद राव ने बताया कि कोच्चि नगर निगम का प्रतिनिधि मंडल यहां पर शहर की सफाई व्यवस्था और कचरा निस्तारण प्लांट को देखने दो दिवसीय दौरे पर आया था। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने शहर की सफई व्यवस्था के अलावा मैटेरियल रिकवरी फैसिलिट सेंटर, मलवा निस्तारण प्लांट और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को भी देखा। कोच्चि की महापौर मिनिमोल वीके ने कहा कि लखनऊ की व्यवस्थाओं से सीख लेकर कोच्चि में भी अपनाने की दिशा में काम किया जाएगा। यहां पर पुराने कूड़े का निस्तारण, खाली जमीन का फिर उपयोग और कूड़े का सही प्रबंधन हो रहा है। दौरे से दोनों निगमों को एक-दूसरे के अनुभव से सीखने का अवसर मिला। प्रतिनिधि मंडल ने स्मार्ट सिटी ऑफिस में नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान स्मार्ट सिटी के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed