{"_id":"6b0bf28cf5a1a32026023615","slug":"video-video-chhaha-thasabra-ka-mathara-ma-karasava-ka-elna-sharakashhanae-janamabhama-makata-ka-thava-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छह दिसंबर को मथुरा में कारसेवा का एलान, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छह दिसंबर को मथुरा में कारसेवा का एलान, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का दावा
अयोध्या के बाद अब मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा फिर गरमा गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास और मुस्लिम कारसेवक मंच ने छह दिसंबर को मथुरा में शाही ईदगाह स्थल पर कारसेवा करने का एलान किया है। दोनों संगठनों का दावा है कि इस अभियान में संतों, महामंडलेश्वरों और विभिन्न हिंदूवादी संगठनों का समर्थन मिल रहा है।
कुर्सी रोड स्थित होम जेनेसिस क्लब कंपाउंड में रविवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगद्गुरु आचार्य देवमुरारी बापू और मुस्लिम कारसेवक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर मोहम्मद आजम खान की संयुक्त प्रेसवार्ता में छह दिसंबर को कारसेवा करने की घोषणा की गई।
आचार्य देवमुरारी बापू ने कहा कि न्यास वर्ष 2020 से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए संतों से संपर्क कर अभियान चला रहा है। इसमें 25 प्रदेशों के संत और महामंडलेश्वर जुड़े हैं। इसके अलावा 25 हिंदूवादी संगठनों ने लिखित रूप से समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि अब इस अभियान को निर्णायक दिशा देने का समय आ गया है।
वहीं, मोहम्मद आजम खान ने मुस्लिम समाज से इस मुद्दे पर आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि विवादित स्थल को लेकर दोनों समुदायों के बीच नफरत और तनाव बढ़ने से पहले आपसी सहमति से समाधान निकाला जाना चाहिए। मुस्लिम धर्मगुरुओं से भी इस दिशा में पहल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के समय मुस्लिम कारसेवक मंच ने सहयोग किया था। अब मथुरा के मामले में भी मुस्लिम समाज को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने ओवैसी, सपा नेता आजम खान और इमरान मसूद से भी कारसेवा में शामिल होने की अपील की। दोनों संगठनों ने बताया कि अभियान के समर्थन में अयोध्या, लखनऊ और वृंदावन के संतों व धर्माचार्यों से संपर्क किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।