Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Alert issued for cold weather and fog; serious questions raised regarding the delimitation bill

UP Big News: ठंड के साथ कोहरे को लेकर अलर्ट, परिसीमन बिल पर उठाए गंभीर सवाल, दहेज में खिलौने वाली कार

Sun, 29 Nov 2026 05:43 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 29 Nov 2026 05:43 PM IST
सार

यूपी में मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में ठंड व कोहरा का प्रभाव बढ़ने वाला है। वहीं, यूपी कांग्रेस सीट शेयरिंग के साथ ही अंदरूनी खींचतान का भी सामना कर रही है। अब पार्टी के सांसद ने ही प्रदेश प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर हमलावर होते हुए कहा कि सपा गोरखपुर में उद्योग लगाने की जगह बूचड़खाना खोलना चाहती थी। पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें

विज्ञापन
UP Big News: Alert issued for cold weather and fog; serious questions raised regarding the delimitation bill
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में मौसम विभाग ने मौसम में आ रहे परिवर्तन को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में तेज सर्दी बढ़ने और कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं, गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सपा गोरखपुर में उद्योगों की जगह बूचड़खाना स्थापित करना चाहती थी। उधर, परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है और कहा कि भाजपा इसके सहारे देश के लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। वहीं, कांग्रेस और सपा में सीट शेयरिंग को लेकर मची खींचतान के बीच कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी पर निशाना साधा है और उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। एक अन्य रोचक खबर मेरठ से है जहां पर लड़की पक्ष ने दहेज में कार मांगने पर लड़के वालों को खिलौने वाली कार भेंट की और रिश्ता खत्म कर लिया। पढ़ें, प्रदेश की बड़ी खबरें

विज्ञापन


यूपी में सर्दी के साथ अब कोहरे का भी बढ़ेगा असर, पूर्वांचल-तराई के जिलों में विशेष अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में अब ठंड का असर बढ़ने लगा है। रात के तापमान में लगातार गिरावट से कई जिलों में सर्दी बढ़ गई है। शनिवार को प्रदेश में पुरवाई चली। कानपुर, इटावा, हरदोई, अयोध्या और बस्ती में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। वहीं, पश्चिमी तराई के कई जिलों में अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री से कम रहा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


सीएम योगी बोले- गोरखपुर में उद्योगों के बजाय बूचड़खाना खोलना चाहती थी सपा सरकार, हमने किया था विरोध
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 37वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 502 करोड़ रुपये की 104 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान पांच कंपनियों के साथ 17,650 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएस आलोक सिंह का वीआरएस मंजूर, अब यूपी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का संभालेंगे कार्यभार
उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) का आवेदन मंजूर हो गया है। वीआरएस मंजूर होने के बाद अब वह आयोग के अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। आलोक सिंह  का कार्यकाल उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से 23 जनवरी, 2029 तक रहेगा। पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस सांसद बोले- हरसंभव लोकतंत्र को बचाने का काम कर रही कांग्रेस पार्टी
केंद्र की मोदी सरकार की ओर से सोमवार को लोकसभा में पेश किए जा रहे परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है जिससे कि जब इतिहास लिखा जाए तो ये कहा जाए कि कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान को बचाने का पूरा प्रयास किया। पढ़ें पूरी खबर

यूपी कांग्रेस में सांसद राकेश राठौर ने खोला मोर्चा, बोले- प्रदेश प्रभारी ने चौपट कर दिया पूरा संगठन
सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की कार्यशैली पर कड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि नए नेतृत्व के आने के बाद महज कुछ महीनों में यूपी में कांग्रेस संगठन की गति थम गई। प्रदेश प्रभारी ने पूरा संगठन चौपट कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर


खिलौने वाली थार देकर बोले लड़की के पिता, ये रहा दहेज, इसे खूब चलइयो, रिश्ता खत्म
मेरठ के सोलाना गांव में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां दहेज में थार गाड़ी की मांग करने वाले लड़के पक्ष को लड़की पक्ष ने खिलौना थार देकर सगाई तोड़ दी। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और शादी जैसे पवित्र रिश्ते में दहेज की मांग पर सवाल खड़े कर रहा है। इस मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed