{"_id":"6abce2f53c5c242b5f0e696d","slug":"video-video-cara-cara-sa-shanpr-haii-jana-ja-kanakata-yatara-lkhanauu-pahaca-yavao-na-uthaii-10-sataraya-maga-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चौरी-चौरा से शुरू हुई ‘जेन-जी कनेक्ट यात्रा’ लखनऊ पहुंची, युवाओं ने उठाईं 10 सूत्रीय मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चौरी-चौरा से शुरू हुई ‘जेन-जी कनेक्ट यात्रा’ लखनऊ पहुंची, युवाओं ने उठाईं 10 सूत्रीय मांगें
युवा संगठन ‘जस्टिस मोर्चा’ के बैनर तले निकाली गई ‘जेन-जी कनेक्ट यात्रा’ चौरी-चौरा से शुरू होकर 30 सितंबर को लखनऊ पहुंची। प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए यात्रा गोरखपुर, बलिया, वाराणसी और प्रयागराज पहुंची। लखनऊ में यह यात्रा तेलीबाग, केकेसी तिराहा, हजरतगंज और लखनऊ विश्वविद्यालय होते हुए काकोरी तक निकाली गई।
यात्रा के माध्यम से युवाओं ने रोजगार और शिक्षा से जुड़ी 10 सूत्रीय मांगें उठाईं। इनमें हर साल वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने, खाली पड़े सरकारी पदों को तत्काल भरने और रुकी हुई नियुक्तियों को शुरू करने की मांग प्रमुख रही।
युवाओं ने परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, नॉर्मलाइजेशन खत्म करने, एनटीए को भंग करने और नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को वापस लेने की मांग भी की। इसके अलावा ठेका-संविदा प्रथा खत्म कर समान काम के लिए समान वेतन, पेपर लीक के खिलाफ आंदोलनों में शामिल छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और फीस नियंत्रण की मांग उठाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।