{"_id":"6afed0e32c88f693520ebec6","slug":"video-video-bthhagaya-21va-atararashhataraya-tarapataka-satata-patha-samaraha-ka-aayajana-27-thasha-ka-sharathathhal-haga-shamal-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बोधगया 21वां अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक सुत्त पाठ समारोह का आयोजन, 27 देशों के श्रद्धालु होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बोधगया 21वां अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक सुत्त पाठ समारोह का आयोजन, 27 देशों के श्रद्धालु होंगे शामिल
बुद्ध की ज्ञान भूमि बोधगया के ऐतिहासिक महाबोधि महाविहार परिसर में पहली बार 2 से 12 दिसंबर 2026 तक 21वां अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक सुत्त पाठ समारोह (ITCC) आयोजित किया जा रहा है।
लखनऊ के प्रेसक्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक सुत्त पाठ काउंसिल के सेक्रेटरी जनरल भंते विनय रक्षित और सदस्य अमन कांबले ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 10 दिवसीय इस समागम में 27 से अधिक देशों के लगभग 25,000 श्रद्धालु बोधिवृक्ष की छाया में एकत्र होंगे। विभिन्न देशों के संघ अपनी-अपनी मातृभाषा में त्रिपिटक का पाठ करेंगे, जिससे "भाषा अलग किंतु अर्थ एक" के माध्यम से अनेकता में एकता और विश्वशांति का संदेश दिया जाएगा।
समारोह की शुरुआत 2 दिसंबर को सुबह 8 बजे अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिक्रमा से होगी, जिसके बाद अभिधम्मपिटक का पाठ शुरू होगा. आयोजन में 220 स्वर्ण बुद्ध प्रतिमाओं का अर्पण भी किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।